वाराणसी में राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप:कैम्ब्रिज स्कूल की दिव्या और सोनाली ने जीता रजत पदक

वाराणसी में राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप:कैम्ब्रिज स्कूल की दिव्या और सोनाली ने जीता रजत पदक

वाराणसी के शिवपुर स्थित भारतीय शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय नेशनल गेम्स (2026-27) की राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप में कादीपुर (शिवपुर) स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। प्रयागराज के करेली स्थित ब्लू बेल स्कूल में 26 व 27 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर-17 आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में विद्यालय की दिव्या मौर्या और सोनाली मौर्या की जोड़ी ने शानदार संतुलन, तालमेल और योग कौशल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता में विद्यालय के योग प्रशिक्षक संजय यादव के मार्गदर्शन और नियमित तकनीकी प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के निदेशक आनंद कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्या निधि श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं व प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेल और योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *