बारिश-तेज हवा में बाइक पर गिरा पेड़, सफाईकर्मी की मौत:गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे थे, पत्नी और 5 बच्चों पर टूटा दुख

बारिश-तेज हवा में बाइक पर गिरा पेड़, सफाईकर्मी की मौत:गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे थे, पत्नी और 5 बच्चों पर टूटा दुख

संतकबीरनगर में शनिवार दोपहर 2 बजे तेज बारिश और हवा के बीच हादसा हो गया। दुधारा थाना क्षेत्र के पिड़वा गांव के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक बाइक सवार सफाईकर्मी गनिराम (46) पर गिर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह गैस सिलेंडर लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गैस सिलेंडर लेकर घर जा रहे थे गनिराम बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वह सांऊघाट ब्लॉक के सेमरा गांव में सफाईकर्मी के पद पर काम करते थे। शनिवार को पिड़वा-करही इलाके से गैस सिलेंडर लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के बीच पेड़ उनकी बाइक पर गिर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।गनिराम के परिवार में पत्नी निशा देवी और पांच बच्चे हैं। बच्चों के नाम कृष्ण कुमार, रवि कुमार, अंजनी, रूबी और चांदनी हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *