जहानाबाद के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने शनिवार को सदर अस्पताल में बन रहे नए भवन का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की बारीकी से जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी और एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ईंट की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहली नजर में ईंट अच्छी नहीं लग रही है। मंत्री ने जांच के लिए ईंट का सैंपल भी अपने साथ लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण सामग्री की ठीक से जांच कराई जाए। मंत्री ने साफ किया कि अगर जांच में खराब सामग्री मिली, तो ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि अस्पताल का भवन लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा है, इसमें गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जहानाबाद के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। जहानाबाद के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने शनिवार को सदर अस्पताल में बन रहे नए भवन का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की बारीकी से जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी और एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ईंट की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहली नजर में ईंट अच्छी नहीं लग रही है। मंत्री ने जांच के लिए ईंट का सैंपल भी अपने साथ लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण सामग्री की ठीक से जांच कराई जाए। मंत्री ने साफ किया कि अगर जांच में खराब सामग्री मिली, तो ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि अस्पताल का भवन लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा है, इसमें गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जहानाबाद के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।

