कर्मचारियों ने अवकाश के दिन गैर-आपातकालीन ड्यूटी का किया विरोध:मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सभी गैर-आपातकालीन अभियानों का बहिष्कार करने का फैसला

कर्मचारियों ने अवकाश के दिन गैर-आपातकालीन ड्यूटी का किया विरोध:मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सभी गैर-आपातकालीन अभियानों का बहिष्कार करने का फैसला

कोटपूतली में सरकारी कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में गैर-आपातकालीन ड्यूटी लगाने का विरोध किया है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ और प्रांतीय संयुक्त समन्वय समिति ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के संयोजक बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें पटवार संघ के जिलाध्यक्ष लेखराम गुर्जर, वीडियो संघ के राम अवतार गुर्जर और कृषि पर्यवेक्षक संघ के मुकेश रावत शामिल थे। लेखराम गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए पांच दिन की कार्यप्रणाली तय की है। शनिवार और रविवार कानूनी अवकाश हैं। कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक आराम और पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। महासंघ के रामावतार गुर्जर ने ऐसी एकतरफा कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। इस दौरान मुकेश रावत, लेखराम गुर्जर, रामावतार गुर्जर सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *