पूर्णिया में फांसी लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। भाई के मुताबिक कर्ज से परेशान था, जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया है। मृतक की पहचान विश्वास नगर हांसदा रोड निवासी कार्तिक होर के पुत्र विक्की होर((26) के तौर पर हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। ‘काम से आने के बाद सीधे कमरे में चला गया’ बड़े भाई देवाशीष ने बताया कि विक्की मरंगा स्थित एक ढाबे पर काम करता था। वह पिछले कुछ समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। मानसिक तनाव से गुजर रहा था। एक दिन पहले ही उसे 3 हजार रुपए दिए थे, लेकिन कर्ज का तनाव इतना हावी था कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। शुक्रवार देर शाम घर पहुंचा, इसके बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद मेरी पत्नी ने खाना खाने के लिए उसे आवाज देने लगी, लेकिन वो नहीं आया। बुलाने के लिए गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो वो फंदे से झूल रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर में मचा कोहराम परिवार के मुताबिक मृतक की पत्नी प्रग्नेंट हैं, फिलहाल वो अपने मायके में है। तीन साल की एक बेटी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में आने वाली खुशियों से ठीक पहले इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पूर्णिया में फांसी लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। भाई के मुताबिक कर्ज से परेशान था, जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया है। मृतक की पहचान विश्वास नगर हांसदा रोड निवासी कार्तिक होर के पुत्र विक्की होर((26) के तौर पर हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। ‘काम से आने के बाद सीधे कमरे में चला गया’ बड़े भाई देवाशीष ने बताया कि विक्की मरंगा स्थित एक ढाबे पर काम करता था। वह पिछले कुछ समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। मानसिक तनाव से गुजर रहा था। एक दिन पहले ही उसे 3 हजार रुपए दिए थे, लेकिन कर्ज का तनाव इतना हावी था कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। शुक्रवार देर शाम घर पहुंचा, इसके बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद मेरी पत्नी ने खाना खाने के लिए उसे आवाज देने लगी, लेकिन वो नहीं आया। बुलाने के लिए गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो वो फंदे से झूल रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर में मचा कोहराम परिवार के मुताबिक मृतक की पत्नी प्रग्नेंट हैं, फिलहाल वो अपने मायके में है। तीन साल की एक बेटी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में आने वाली खुशियों से ठीक पहले इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

