पटना के राजीव नगर इलाके में होटल और गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। 12 दिनों के भीतर पुलिस ने दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी कर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस को इन जगहों पर देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। 12 सितंबर को गणपति गेस्ट हाउस में कार्रवाई पहली कार्रवाई 12 सितंबर को गणपति गेस्ट हाउस में हुई। पुलिस के मुताबिक, यहां करीब छह महीने से संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना थी। SIU की टीम करीब दो महीने से इस पर नजर रख रही थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। रेड के दौरान ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस का कर्मी और संचालक फरार हो गए। कुछ युवक भी पीछे के रास्ते से भाग निकले। 12 सितंबर को कार्रवाई की तस्वीर… 6 महीने से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी SDPO-2 लॉ एंड ऑर्डर सुषमा सागर ने कहा कि पिछले लगभग 6 महीने से यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। 2 महीने से SIU की टीम रंगे हाथ पकड़ने के फिराक में थी। आज सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के कमरे में कुछ युवक और युवतियां मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर SIU की टीम पहुंचीं। ग्राउंड फ्लोर से 4th फ्लोर तक सर्च किया गया। जिसमें अलग-अलग कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में युवतियां और एक युवक पकड़े गए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। 24 सितंबर को सनशाइन होलीडे में छापेमारी दूसरी कार्रवाई 24 सितंबर को गांधी नगर, सेक्टर-04 के पास स्थित होटल सनशाइन होलीडे में हुई। ASP लॉ एंड ऑर्डर-2 सुषमा सागर के मुताबिक, डायल-112 पर सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। ASP लॉ एंड ऑर्डर-2 सुषमा सागर के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। दो अलग-अलग कमरों से दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल के काउंटर से दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 3 मोबाइल, कंडोम के 5 पैकेट, इस्तेमाल किए गए 6 कंडोम, 22,700 रुपये नकद, एक लैपटॉप, होटल रजिस्टर, लाइटर और पेटीएम बॉक्स बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और होटल से जुड़ी अन्य गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पटना के राजीव नगर इलाके में होटल और गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। 12 दिनों के भीतर पुलिस ने दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी कर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस को इन जगहों पर देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। 12 सितंबर को गणपति गेस्ट हाउस में कार्रवाई पहली कार्रवाई 12 सितंबर को गणपति गेस्ट हाउस में हुई। पुलिस के मुताबिक, यहां करीब छह महीने से संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना थी। SIU की टीम करीब दो महीने से इस पर नजर रख रही थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। रेड के दौरान ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस का कर्मी और संचालक फरार हो गए। कुछ युवक भी पीछे के रास्ते से भाग निकले। 12 सितंबर को कार्रवाई की तस्वीर… 6 महीने से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी SDPO-2 लॉ एंड ऑर्डर सुषमा सागर ने कहा कि पिछले लगभग 6 महीने से यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। 2 महीने से SIU की टीम रंगे हाथ पकड़ने के फिराक में थी। आज सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के कमरे में कुछ युवक और युवतियां मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर SIU की टीम पहुंचीं। ग्राउंड फ्लोर से 4th फ्लोर तक सर्च किया गया। जिसमें अलग-अलग कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में युवतियां और एक युवक पकड़े गए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। 24 सितंबर को सनशाइन होलीडे में छापेमारी दूसरी कार्रवाई 24 सितंबर को गांधी नगर, सेक्टर-04 के पास स्थित होटल सनशाइन होलीडे में हुई। ASP लॉ एंड ऑर्डर-2 सुषमा सागर के मुताबिक, डायल-112 पर सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। ASP लॉ एंड ऑर्डर-2 सुषमा सागर के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। दो अलग-अलग कमरों से दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल के काउंटर से दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 3 मोबाइल, कंडोम के 5 पैकेट, इस्तेमाल किए गए 6 कंडोम, 22,700 रुपये नकद, एक लैपटॉप, होटल रजिस्टर, लाइटर और पेटीएम बॉक्स बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और होटल से जुड़ी अन्य गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

