योगी दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे:राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा करेंगे; भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलेंगे

योगी दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे:राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा करेंगे; भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलेंगे

सीएम योगी शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वह पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह दोनों नेताओं से राज्यसभा और MLC चुनाव को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी बातचीत हो सकती है। इसके अलावा, यूपी से जुड़े अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे भी इसी दिन आएंगे। इसके साथ शिक्षक और स्नातक MLC की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। MLC चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। राज्यसभा की 10 सीटों में 8 भाजपा, एक सपा और एक बसपा के पास हैं। अभी तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं, MLC की 11 सीटों में 8 भाजपा और 3 सपा के पास हैं। सपा सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *