मुंगेर के हेमजापुर थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती की मंदिर में शादी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गुस्से में जयमाला और सिंदूर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। हंगामे के बाद युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। मामला सुंदरपुर चाय टोला का बताया जा रहा है। यहां छेदी महतो की 20 वर्षीय बेटी सुधा कुमारी और लखीसराय के बसगढ़ा गांव निवासी सुरेंद्र साह के 26 वर्षीय बेटे गोविंद कुमार के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। दवा देने पहुंचा था युवक गोविंद के अनुसार, 22 सितंबर को सुधा ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उससे दवा मंगवाई थी। वह दवा लेकर युवती के घर पहुंचा। गोविंद का कहना है कि वहां युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बाद में मंदिर में शादी करा दी। शादी के दौरान हंगामा वायरल वीडियो में हनुमान मंदिर में कई लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान युवक गुस्से में जयमाला और सिंदूर फेंकता नजर आ रहा है। हंगामे के बाद उसने युवती की मांग में सिंदूर भरा। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बनाया वीडियो ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी वजह से परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने शादी के दौरान वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। किसी पक्ष ने नहीं दी लिखित शिकायत फिलहाल युवक या युवती, किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्ष भी सामने आकर मामले पर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत मिलने या जांच में तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के हेमजापुर थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती की मंदिर में शादी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गुस्से में जयमाला और सिंदूर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। हंगामे के बाद युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। मामला सुंदरपुर चाय टोला का बताया जा रहा है। यहां छेदी महतो की 20 वर्षीय बेटी सुधा कुमारी और लखीसराय के बसगढ़ा गांव निवासी सुरेंद्र साह के 26 वर्षीय बेटे गोविंद कुमार के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। दवा देने पहुंचा था युवक गोविंद के अनुसार, 22 सितंबर को सुधा ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उससे दवा मंगवाई थी। वह दवा लेकर युवती के घर पहुंचा। गोविंद का कहना है कि वहां युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बाद में मंदिर में शादी करा दी। शादी के दौरान हंगामा वायरल वीडियो में हनुमान मंदिर में कई लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान युवक गुस्से में जयमाला और सिंदूर फेंकता नजर आ रहा है। हंगामे के बाद उसने युवती की मांग में सिंदूर भरा। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने बनाया वीडियो ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी वजह से परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने शादी के दौरान वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। किसी पक्ष ने नहीं दी लिखित शिकायत फिलहाल युवक या युवती, किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्ष भी सामने आकर मामले पर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत मिलने या जांच में तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

