मुजफ्फरपुर में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर:जमालपुर कोदई में 4 फीट सड़क नदी में समाई, कई गांवों का संपर्क टूटा

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर:जमालपुर कोदई में 4 फीट सड़क नदी में समाई, कई गांवों का संपर्क टूटा

मुजफ्फरपुर जिले में तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से गंडक, बूढ़ी गंडक और बागमती नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बागमती नदी बेनीबाद क्षेत्र में खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.72 मीटर ऊपर 49.40 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में चिंता है। कटाव से बढ़ी परेशानी बढ़ते जलस्तर से गायघाट प्रखंड के जमालपुर कोदई में कटाव शुरू हो गया है। नदी का पानी आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। नारायण बाबा चौक के पास चार फीट चौड़ी मुख्य सड़क टूटकर नदी में समा गई है। कटाव से डीह कोदई का मुख्य मार्ग बंद हो गया है। कल्याणी, डीह कोदई, रामपुर और हरपुर समेत आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी है। सीओ राय ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुजफ्फरपुर जिले में तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से गंडक, बूढ़ी गंडक और बागमती नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बागमती नदी बेनीबाद क्षेत्र में खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.72 मीटर ऊपर 49.40 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में चिंता है। कटाव से बढ़ी परेशानी बढ़ते जलस्तर से गायघाट प्रखंड के जमालपुर कोदई में कटाव शुरू हो गया है। नदी का पानी आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। नारायण बाबा चौक के पास चार फीट चौड़ी मुख्य सड़क टूटकर नदी में समा गई है। कटाव से डीह कोदई का मुख्य मार्ग बंद हो गया है। कल्याणी, डीह कोदई, रामपुर और हरपुर समेत आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी है। सीओ राय ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *