समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी इलाके में एक नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मुसरीघरारी पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैला था। इसमें एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाया गया था। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और घटनास्थल की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में लाटबसेपुरा से मोरवा जाने वाली सड़क के तौर पर की। जांच में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मुसरीघरारी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने वीडियो और सबूतों के आधार पर लाटबसेसपुरा गांव के धर्मेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे अन्य शामिल लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। एसपी बोले- स्पीडी ट्रायल से दिलाई जाएगी सजा
जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में पूरे मामले की जानकारी दी गई है। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल तकनीकी सत्यापन कराया गया। सत्यापन के आधार पर घटनास्थल की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी इलाके में एक नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मुसरीघरारी पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैला था। इसमें एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाया गया था। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और घटनास्थल की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में लाटबसेपुरा से मोरवा जाने वाली सड़क के तौर पर की। जांच में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मुसरीघरारी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने वीडियो और सबूतों के आधार पर लाटबसेसपुरा गांव के धर्मेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे अन्य शामिल लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। एसपी बोले- स्पीडी ट्रायल से दिलाई जाएगी सजा
जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में पूरे मामले की जानकारी दी गई है। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल तकनीकी सत्यापन कराया गया। सत्यापन के आधार पर घटनास्थल की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी।

