उज्जैन | गणेशोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को पटनी बाजार के सराफा बाजार में 45 लाख रुपए की चांदी से गणेशजी का शृंगार किया गया। सराफा यूथ फेडरेशन के गणेश पंडाल में राजा-महाराजाओं के जमाने के एंटीक बर्तन और आभूषण सजाए गए हैं। पंडाल की सजावट में करीब 20 किलो चांदी का उपयोग किया गया। शाम को श्री गणेश की प्रतिमा का रजत शृंगार पूरा हुआ, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। फेडरेशन के अध्यक्ष प्रशांत सोनी ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से संगठन द्वारा भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है।

