सागर| इंशाद फाउंडेशन और पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय 26 सितंबर को दोपहर 1 बजे से ‘अभिव्यक्ति’ अंतरराष्ट्रीय मुशायरा एवं कवि करा रहा है। कार्यक्रम महाविद्यालय के आदि गुरु शंकराचार्य ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में मुंबई के राजेश रेड्डी और नवीन जोशी, भोपाल की डॉ. नुसरत मेहदी, सागर के अशोक मिजाज और आदर्श दुबे, हरदोई की पल्लवी मिश्रा, कोटा के तनोज दाधीच तथा पटियाला के अश्विनी मित्तल व प्रमुख शायर-कवि रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

