सागर| मकरोनिया-सिविल लाइन को जोड़ने वाले सिटी लिंक मार्ग का भूमिपूजन शनिवार को सुबह 11 बजे टेम्पो स्टैंड मकरोनिया में किया जाएगा। 1060.28 लाख रुपए की लागत से 3.20 किमी लंबे मार्ग का निर्माण आधुनिक व्हाइट टॉपिंग तकनीक से किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े मुख्य अतिथि रहेंगी, जबकि नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया अध्यक्षता करेंगे। सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। विधायक लारिया ने क्षेत्रवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग मकरोनिया-सिविल लाइन क्षेत्र के लिए नई लाइफ लाइन साबित होगा।

