दीनदयाल जयंती पर अररिया भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी:बूथ स्तर तक सेवा अभियान चलाने का संकल्प, कार्यकर्ताओं में उत्साह

दीनदयाल जयंती पर अररिया भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी:बूथ स्तर तक सेवा अभियान चलाने का संकल्प, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अररिया में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके जीवन, राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सेवा कार्य प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद को भारतीय संस्कृति और चिंतन पर आधारित समग्र विकास की दृष्टि बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। मंडल से बूथ तक सक्रियता पर जोर जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन और राजनीति को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए आगे भी इसी तरह सक्रिय रहने की अपील की। सादगी और राष्ट्रनिष्ठा को बताया प्रेरणा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन को सादगी, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन पर कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लोगों तक पहुंचाने और सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। अररिया में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके जीवन, राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सेवा कार्य प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद को भारतीय संस्कृति और चिंतन पर आधारित समग्र विकास की दृष्टि बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। मंडल से बूथ तक सक्रियता पर जोर जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन और राजनीति को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए आगे भी इसी तरह सक्रिय रहने की अपील की। सादगी और राष्ट्रनिष्ठा को बताया प्रेरणा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन को सादगी, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन पर कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लोगों तक पहुंचाने और सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *