जहानाबाद में शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। पुतला दहन में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल राजद विधायक राहुल शर्मा ने एसआईआर के जरिए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखता रहा है, लेकिन सरकार ने इन मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। बिहार समेत तीन राज्यों में दोबारा चुनाव की मांग राहुल शर्मा ने कहा कि इसी के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया है। उन्होंने सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त को संवैधानिक पद से हटाने की मांग की। साथ ही बिहार, असम और पश्चिम बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि दोबारा चुनाव होने पर जो भी जनादेश आएगा, राजद उसे स्वीकार करेगा। मांग नहीं मानी तो सड़क से संसद तक आंदोलन विधायक ने आरोप लगाया कि तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार कथित तौर पर वोट चोरी करके बनी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, जिसका जवाब सरकार और चुनाव आयोग को देना चाहिए। मांगों पर विचार नहीं होने पर राजद सड़क से संसद तक आंदोलन करेगा। पुतला दहन के दौरान पप्पू कुमार, परमहंस राय समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहानाबाद में शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। पुतला दहन में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल राजद विधायक राहुल शर्मा ने एसआईआर के जरिए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखता रहा है, लेकिन सरकार ने इन मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। बिहार समेत तीन राज्यों में दोबारा चुनाव की मांग राहुल शर्मा ने कहा कि इसी के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया है। उन्होंने सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त को संवैधानिक पद से हटाने की मांग की। साथ ही बिहार, असम और पश्चिम बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि दोबारा चुनाव होने पर जो भी जनादेश आएगा, राजद उसे स्वीकार करेगा। मांग नहीं मानी तो सड़क से संसद तक आंदोलन विधायक ने आरोप लगाया कि तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार कथित तौर पर वोट चोरी करके बनी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, जिसका जवाब सरकार और चुनाव आयोग को देना चाहिए। मांगों पर विचार नहीं होने पर राजद सड़क से संसद तक आंदोलन करेगा। पुतला दहन के दौरान पप्पू कुमार, परमहंस राय समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

