पूर्णिया में 714 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल के मालदा से ला रहे थे खेप; कार और मोबाइल पुलिस ने किया जब्त

पूर्णिया में 714 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल के मालदा से ला रहे थे खेप; कार और मोबाइल पुलिस ने किया जब्त

पूर्णिया की कसबा थाना पुलिस ने 714.39 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की यह खेप पश्चिम बंगाल के मालदा से लाई जा रही थी। पुलिस ने तस्करों के पास से एक मारुति सुजुकी एक्सएल कार और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। साइबर थानाध्यक्ष सह सदर एसडीपीओ 2 कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि पूर्णिया जीरो माइल से कसबा के रास्ते अररिया की ओर एक सफेद रंग की कार से मादक पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR11BS-6443 है। सूचना मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदरसा चौक के समीप सघन वाहन जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। मालदा से लेकर चला था खेप

कार में सवार अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड नं. 11 निवासी 25 वर्षीय अफनान आलम से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने कबूला कि वे सभी स्मैक की तस्करी का कारोबार करते हैं। उसने खुलासा किया कि मुख्य सप्लायर अररिया नगर थाना के गैयारी का रहने वाला 27 वर्षीय फजले ईलाही मालदा, पश्चिम बंगाल से बस और अन्य गाड़ियां बदल-बदलकर स्मैक लेकर आ रहा है।

जानकारी के आधार पर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल के साथ कसबा थाना क्षेत्र के काठपुल के पास पहुंचे और जाल बिछाया। रात लगभग सवा 8 बजे पैदल आ रहे फजले ईलाही को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

7 साबुंदानी में मिला करोड़ों का स्मैक

जब फजले ईलाही की तलाशी ली गई, तो उसके पास से प्लास्टिक की 7 साबुनदानियां बरामद हुईं। जब उन्हें खोला गया, तो अंदर से कुल 714.39 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । जिसका अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ आंका जा रहा है ।
एसडीपीओ ने बताया कि गाड़ी में सवार अफनान और 3 अन्य युवकों को सत्यापन के लिए थाना लाया गया। मोबाइल की जांच और पूछताछ में पता चला कि ये शराब नहीं बल्कि स्मैक के तस्कर हैं।
4 अररिया और एक पूर्णिया का है तस्कर
गिरफ्तार किए गए पांचों तस्करों में मास्टर माइंड 27 वर्षीय फजले ईलाही के अलावे अररिया गैयारी का रहने वाला 25 वर्षीय अफनान आलम, गैयारी का ही रहने वाला 35 वर्षीय महताब आलम, अररिया ज़ीरो माइल का रहने वाला 24 वर्षीय हैदर अली और पूर्णिया सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार का रहने वाला 37 वर्षीय मो. हारूल शामिल हैं । पूर्णिया की कसबा थाना पुलिस ने 714.39 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की यह खेप पश्चिम बंगाल के मालदा से लाई जा रही थी। पुलिस ने तस्करों के पास से एक मारुति सुजुकी एक्सएल कार और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। साइबर थानाध्यक्ष सह सदर एसडीपीओ 2 कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि पूर्णिया जीरो माइल से कसबा के रास्ते अररिया की ओर एक सफेद रंग की कार से मादक पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR11BS-6443 है। सूचना मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदरसा चौक के समीप सघन वाहन जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। मालदा से लेकर चला था खेप

कार में सवार अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड नं. 11 निवासी 25 वर्षीय अफनान आलम से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने कबूला कि वे सभी स्मैक की तस्करी का कारोबार करते हैं। उसने खुलासा किया कि मुख्य सप्लायर अररिया नगर थाना के गैयारी का रहने वाला 27 वर्षीय फजले ईलाही मालदा, पश्चिम बंगाल से बस और अन्य गाड़ियां बदल-बदलकर स्मैक लेकर आ रहा है।

जानकारी के आधार पर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, दंडाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल के साथ कसबा थाना क्षेत्र के काठपुल के पास पहुंचे और जाल बिछाया। रात लगभग सवा 8 बजे पैदल आ रहे फजले ईलाही को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

7 साबुंदानी में मिला करोड़ों का स्मैक

जब फजले ईलाही की तलाशी ली गई, तो उसके पास से प्लास्टिक की 7 साबुनदानियां बरामद हुईं। जब उन्हें खोला गया, तो अंदर से कुल 714.39 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । जिसका अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ आंका जा रहा है ।
एसडीपीओ ने बताया कि गाड़ी में सवार अफनान और 3 अन्य युवकों को सत्यापन के लिए थाना लाया गया। मोबाइल की जांच और पूछताछ में पता चला कि ये शराब नहीं बल्कि स्मैक के तस्कर हैं।
4 अररिया और एक पूर्णिया का है तस्कर
गिरफ्तार किए गए पांचों तस्करों में मास्टर माइंड 27 वर्षीय फजले ईलाही के अलावे अररिया गैयारी का रहने वाला 25 वर्षीय अफनान आलम, गैयारी का ही रहने वाला 35 वर्षीय महताब आलम, अररिया ज़ीरो माइल का रहने वाला 24 वर्षीय हैदर अली और पूर्णिया सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार का रहने वाला 37 वर्षीय मो. हारूल शामिल हैं ।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *