मुजफ्फरपुर में छात्राओं पर ब्लेड से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:प्रेम-प्रसंग की रंजिश में वारदात, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मुजफ्फरपुर में छात्राओं पर ब्लेड से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:प्रेम-प्रसंग की रंजिश में वारदात, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र में दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला हुआ था। इस मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल उसके एक अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। यह घटना 21 सितंबर 2026 को हुई थी। बरूराज थाना क्षेत्र के चौरबन पुलिया के पास एक बाइक सवार युवक ने साइकिल से जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे उनके दाहिने हाथ और गर्दन पीठ के समीप पर गहरी जख्म आएं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-01) और 22 सितंबर को एसएसपी मुजफ्फरपुर कांतेश कुमार मिश्रा ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित छात्राओं से मिलकर पूरी जानकारी ली। खुन्नस में किया हमला पीड़िता के आवेदन पर बरूराज थाना में केस नंबर 181/26 दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-01) की अगुवाई में एक खास जांच टीम (SIT) बनाई गई। इसमें बरूराज के थाना प्रभारी और दूसरे पुलिसकर्मी शामिल थे। तकनीकी और इंसानी सबूतों के आधार पर पुलिस ने 24 सितंबर को संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हमला इंस्टाग्राम चैट, प्यार और शक की रंजिश में हुआ था। पीड़िता के गांव के आसपास का एक लड़का और आरोपी आपस में दोस्त थे। आरोपी लड़के और पीड़िता के बीच इंस्टाग्राम पर लगातार चैट और कॉल होते थे। पुलिस को इसके काफी डिजिटल सबूत मिले हैं। इससे साफ है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोस्त थे। पूछताछ में पता चला कि कुछ समय पहले लड़की ने उस आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद आरोपी को शक हुआ कि लड़की उसके ही दोस्त से बात करने लगी है और उसे नजरअंदाज कर रही है। इसी खुन्नस और शक के चलते आरोपी ने अपनी साइकिल से जा रही युवतियों पर ब्लेड से वार कर दिया।
दूसरा फरार है
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग और आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम एक युवक ने दिया था, लेकिन इस साजिश में एक अन्य भी शामिल था। जो फरार है। मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र में दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला हुआ था। इस मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल उसके एक अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। यह घटना 21 सितंबर 2026 को हुई थी। बरूराज थाना क्षेत्र के चौरबन पुलिया के पास एक बाइक सवार युवक ने साइकिल से जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे उनके दाहिने हाथ और गर्दन पीठ के समीप पर गहरी जख्म आएं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-01) और 22 सितंबर को एसएसपी मुजफ्फरपुर कांतेश कुमार मिश्रा ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित छात्राओं से मिलकर पूरी जानकारी ली। खुन्नस में किया हमला पीड़िता के आवेदन पर बरूराज थाना में केस नंबर 181/26 दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-01) की अगुवाई में एक खास जांच टीम (SIT) बनाई गई। इसमें बरूराज के थाना प्रभारी और दूसरे पुलिसकर्मी शामिल थे। तकनीकी और इंसानी सबूतों के आधार पर पुलिस ने 24 सितंबर को संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हमला इंस्टाग्राम चैट, प्यार और शक की रंजिश में हुआ था। पीड़िता के गांव के आसपास का एक लड़का और आरोपी आपस में दोस्त थे। आरोपी लड़के और पीड़िता के बीच इंस्टाग्राम पर लगातार चैट और कॉल होते थे। पुलिस को इसके काफी डिजिटल सबूत मिले हैं। इससे साफ है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोस्त थे। पूछताछ में पता चला कि कुछ समय पहले लड़की ने उस आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद आरोपी को शक हुआ कि लड़की उसके ही दोस्त से बात करने लगी है और उसे नजरअंदाज कर रही है। इसी खुन्नस और शक के चलते आरोपी ने अपनी साइकिल से जा रही युवतियों पर ब्लेड से वार कर दिया।
दूसरा फरार है
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग और आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम एक युवक ने दिया था, लेकिन इस साजिश में एक अन्य भी शामिल था। जो फरार है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *