हाथीदह में बारिश-साइक्लोन से छह ट्रांसफार्मर जले:कई इलाकों में बिजली गुल, विभाग बहाली में जुटा

हाथीदह में बारिश-साइक्लोन से छह ट्रांसफार्मर जले:कई इलाकों में बिजली गुल, विभाग बहाली में जुटा

हाथीदह इलाके में लगातार बारिश और साइक्लोन के असर से बिजली व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। पिछले दो दिनों में अलग-अलग जगहों पर छह ट्रांसफार्मर जल गए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। जानकारी के मुताबिक, संतोषी माता मंदिर, सिसौनी के पास 200 KV का ट्रांसफार्मर, ओंटा में 100 KV का, माधोटोला में 100 KV का और रामपुर डुमरा पंचायत के हेमजा में 63 KV क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया है। इनके अलावा भी कुल छह ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। बिजली विभाग के अनुसार, माधोटोला और रामटोला के ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। बाकी जले हुए ट्रांसफार्मरों को भी बदलने की तैयारी चल रही है। विभाग के जेई तरुण कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई बहाल करने का काम तेजी से किया जा रहा है और रात भर में बिजली बहाल होने की उम्मीद है। वहीं, पंचमहला में एक भारी पेड़ की टहनी गिरने से भी बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद, बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक करने और सप्लाई बहाल करने में जुटी हुई है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली सप्लाई सामान्य करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि, बिजली विभाग की टीम लगातार फील्ड में काम कर रही है, जिससे प्रभावित इलाकों में जल्द बिजली बहाल होने की उम्मीद है। हाथीदह इलाके में लगातार बारिश और साइक्लोन के असर से बिजली व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। पिछले दो दिनों में अलग-अलग जगहों पर छह ट्रांसफार्मर जल गए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। जानकारी के मुताबिक, संतोषी माता मंदिर, सिसौनी के पास 200 KV का ट्रांसफार्मर, ओंटा में 100 KV का, माधोटोला में 100 KV का और रामपुर डुमरा पंचायत के हेमजा में 63 KV क्षमता का ट्रांसफार्मर जल गया है। इनके अलावा भी कुल छह ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। बिजली विभाग के अनुसार, माधोटोला और रामटोला के ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। बाकी जले हुए ट्रांसफार्मरों को भी बदलने की तैयारी चल रही है। विभाग के जेई तरुण कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई बहाल करने का काम तेजी से किया जा रहा है और रात भर में बिजली बहाल होने की उम्मीद है। वहीं, पंचमहला में एक भारी पेड़ की टहनी गिरने से भी बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद, बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक करने और सप्लाई बहाल करने में जुटी हुई है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली सप्लाई सामान्य करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि, बिजली विभाग की टीम लगातार फील्ड में काम कर रही है, जिससे प्रभावित इलाकों में जल्द बिजली बहाल होने की उम्मीद है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *