कालीचरण कॉलेज में मनाया एनएसएस दिवस:युवाओं को राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

कालीचरण कॉलेज में मनाया एनएसएस दिवस:युवाओं को राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

कालीचरण पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए एक विशेष अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत एनएसएस गीत के साथ हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन और सकारात्मक सोच के जरिए व्यक्तित्व विकास पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा व प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र के रचनात्मक विकास में करने और विनाशकारी गतिविधियों से दूर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ. डी.सी.डी.आर. पांडेय ने एनएसएस की महत्ता बताते हुए स्वयंसेवकों को सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने एनएसएस के ऐतिहासिक विकास व प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. अल्का द्विवेदी ने वर्षभर होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके अलावा डॉ. राजकुमार सिंह और डॉ. शिव कुमार ने सरकारी योजनाओं और जन-जागरूकता में युवाओं की भागीदारी के महत्व को समझाया। इस दौरान पूर्व स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा कर प्रथम वर्ष के छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *