भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस हॉकी टीम पुल-B के मुकाबले में आज जापान से भिड़ेगी। टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1 और थाईलैंड को 20-1 को हराया है। शुक्रवार को भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल खेलगी। कुल 8 मेडल में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम के पास शूटिंग और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा। दिनभर में कुल 37 गोल्ड पर फैसला होगा। स्वीमिंग में सबसे ज्यादा 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं एथलेटिक्स में 6, जबकि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 5 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। सुबह शूटिंग और कैनो स्प्रिंट से शुरुआत सुबह 6:15 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। 6:30 बजे प्रोहित बरई और प्रसन्ना कुमार पुरुष कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे। 7:15 बजे एपीएस तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के फाइनल में उतरेंगे। 8:10 बजे धनामंजुरी ख्वैरकपाम, पूजा, सोनिया देवी फेइरेम्बम और पार्वती गीता महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल खेलेंगी। क्वालिफाई करने पर 8:30 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में उतर सकती हैं। विमेंस हॉकी में जापान से मुकाबला हॉकी का मुकाबला सुबह 7:30 बजे से भारत और जापान की महिला टीमों के बीच होगा। इसी दौरान टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। 6:30 बजे दिया चिताले-मानुष शाह और हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ियां मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। 7:30 बजे जी. साथियान-हरमीत देसाई पुरुष डबल्स राउंड-2 में उतरेंगे। बैडमिंटन में 6:10 बजे ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में खेलेंगे। 12:30 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स के पहले राउंड में उतरेंगे। कबड्डी में महिला टीम नेपाल, पुरुष थाईलैंड के खिलाफ उतरेंगे सुबह 9:30 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद 10:45 बजे पुरुष टीम थाईलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमें जीतीं तो फाइनल में उनके पास गोल्ड जीतने का मौका रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *