विदिशा में शिक्षक दिवस पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता:8 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 13 शिक्षक हुए सम्मानित

विदिशा में शिक्षक दिवस पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता:8 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 13 शिक्षक हुए सम्मानित

विदिशा में राष्ट्र सेविका समिति के अनुसुईया आयाम की ओर से शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। शहर के 8 प्रमुख स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। वहीं, 30 प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति में गुरु की भूमिका पर अपने विचार रखे। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिताएं प्रतियोगिताएं कक्षा 7 से 9 और कक्षा 10 से 12 के दो वर्गों में आयोजित की गईं। चित्रकला और भाषण का विषय ‘गुरु का सम्मान और भारतीय परंपरा में शिक्षक की भूमिका’ रखा गया था। निर्णायक मंडल में शशि सिलाकारी, अंजली पंडित, दिव्या जैन और सोनिया गोयल शामिल थीं। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन किया। शिक्षक बच्चों के चरित्र और संस्कार गढ़ते हैं विदिशा विभाग कार्यवाहिका रश्मि ताम्रकार ने कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के चरित्र और संस्कारों को भी गढ़ते हैं। वे जीवन की सही दिशा तय करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। बच्चों में गुरु के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। 6 स्कूलों के 13 शिक्षकों का सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले 6 स्कूलों के 13 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सम्मानित शिक्षकों में सरस्वती विद्यालय तलैया, किले अंदर सरस्वती विद्यालय, लिबर्टी स्कॉलर स्कूल, श्री अग्रसेन हाई स्कूल, सांदीपनि विद्यालय बरूईपुर और बी टीच स्कूल के शिक्षक शामिल रहे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम के अंत में रेणु माहेश्वरी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *