ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी:मोगा के युवक से रुपए लेकर टरकाता रहा चंडीगढ़ का आरोपी, अब पैसे भी वापस नहीं कर रहा

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी:मोगा के युवक से रुपए लेकर टरकाता रहा चंडीगढ़ का आरोपी, अब पैसे भी वापस नहीं कर रहा

मोगा में विदेश भेजने के नाम ठगी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एजेंटों ने युवक से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। न तो उसका वीजा लगवाया न ही अब पैसे वापस कर रहा है। शिकायत पर फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने चंडीगढ़ के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है। आरोपी और पीड़ित के बीच हुए पैसों के लेन-देन तथा विदेश भेजने से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मलक अकालियां निवासी बलराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए चंडीगढ़ निवासी आकाशदीप हैयर से संपर्क किया था। आरोपी आकाशदीप ने उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का पूरा भरोसा दिया और इसके एवज में उनसे 10 लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद लगातार टाल मटोल करता रहा आरोपी शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी उन्हें लंबे समय तक झांसे में रखता रहा। वह लगातार यह कहता रहा कि उनके बेटे की वीजा फाइल लगा दी गई है और जल्द ही काम हो जाएगा। कुछ समय बीतने के बाद आरोपी ने फाइल न लग पाने का झूठा बहाना बनाना शुरू कर दिया। काफी समय बीतने के बाद जब कोई काम नहीं हुआ तो बलराज सिंह ने अपने 10 लाख रुपये वापस मांगा। इसपर आरोपी टालमटोल करने लगा और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इतने दिन बाद भी आरोपी ने न तो उसका वीजा लगवाया न उसके पैसे वापस किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण न इन धाराओं के तहत FIR दर्ज मामले की शुरुआती जांच के बाद फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने आरोपी आकाशदीप हैयर के खिलाफ एफआईआर नंबर 78 दर्ज कर ली है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4), आईपीसी की धारा 420, 406 और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत केस दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *