खगड़िया में अवैध हथियार और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार रात और गुरुवार को मुफस्सिल और गंगौर थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो देशी कट्टा, चार मैगजीन, 70.30 लीटर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप, दो बाइक, एक टाटा कर्व कार और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए। हथियार लेकर जा रहे थे चार युवक, पुलिस ने दबोचा मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार चार युवक हथियार लेकर मानसी से बेगूसराय की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने परमानंदपुर ढाला के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान अपाचे बाइक पर तीन और पैशन प्रो बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी में मिले दो कट्टा और चार मैगजीन पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो अवैध देशी कट्टा और चार मैगजीन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों बाइक और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हिटलर कुमार और मिथुन कुमार, मुंगेर के टीकारामपुर निवासी ईशांत कुमार उर्फ छोटू कुमार और मुंगेर के चंडिका स्थान, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रजीत कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 131/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कफ सिरप से भरी कार रोकने पर भागने लगे तीन लोग दूसरी कार्रवाई गंगौर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगूसराय के परिहारा रोड की ओर से सफेद रंग की टाटा कर्व कार में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप लेकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर गंगौर थाना मोड़ के पास रात करीब 11:15 बजे वाहन जांच शुरू की गई। करीब 12:30 बजे संदिग्ध कार वहां पहुंची। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तीन लोग वाहन से उतरकर भागने लगे। कार से 70.30 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद पुलिस टीम ने पीछा कर प्रशांत कुमार और शिवा कुमार, दोनों कासिमपुर निवासी, को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 70.30 लीटर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ। मौके से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। इस मामले में गंगौर थाना कांड संख्या 171/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 111 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(c) के तहत कार्रवाई शुरू की है। डीआईयू और सशस्त्र बल भी रहे शामिल दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर की गई। छापेमारी में संबंधित थाना पुलिस के अलावा डीआईयू टीम खगड़िया और सशस्त्र बल शामिल रहे। मुफस्सिल में थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह और गंगौर में थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार, मादक पदार्थ और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। खगड़िया में अवैध हथियार और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार रात और गुरुवार को मुफस्सिल और गंगौर थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो देशी कट्टा, चार मैगजीन, 70.30 लीटर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप, दो बाइक, एक टाटा कर्व कार और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए। हथियार लेकर जा रहे थे चार युवक, पुलिस ने दबोचा मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार चार युवक हथियार लेकर मानसी से बेगूसराय की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने परमानंदपुर ढाला के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान अपाचे बाइक पर तीन और पैशन प्रो बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी में मिले दो कट्टा और चार मैगजीन पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो अवैध देशी कट्टा और चार मैगजीन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों बाइक और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हिटलर कुमार और मिथुन कुमार, मुंगेर के टीकारामपुर निवासी ईशांत कुमार उर्फ छोटू कुमार और मुंगेर के चंडिका स्थान, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रजीत कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 131/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कफ सिरप से भरी कार रोकने पर भागने लगे तीन लोग दूसरी कार्रवाई गंगौर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगूसराय के परिहारा रोड की ओर से सफेद रंग की टाटा कर्व कार में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप लेकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर गंगौर थाना मोड़ के पास रात करीब 11:15 बजे वाहन जांच शुरू की गई। करीब 12:30 बजे संदिग्ध कार वहां पहुंची। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तीन लोग वाहन से उतरकर भागने लगे। कार से 70.30 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद पुलिस टीम ने पीछा कर प्रशांत कुमार और शिवा कुमार, दोनों कासिमपुर निवासी, को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 70.30 लीटर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ। मौके से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। इस मामले में गंगौर थाना कांड संख्या 171/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 111 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(c) के तहत कार्रवाई शुरू की है। डीआईयू और सशस्त्र बल भी रहे शामिल दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर की गई। छापेमारी में संबंधित थाना पुलिस के अलावा डीआईयू टीम खगड़िया और सशस्त्र बल शामिल रहे। मुफस्सिल में थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह और गंगौर में थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार, मादक पदार्थ और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

