पुलिस की छापेमारी के बाद कोर्ट में किया सरेंडर:युवती से छोड़खानी और मारपीट का आरोप, आरोपी बोला- मैं अपने पैसे मांगने गया था

पुलिस की छापेमारी के बाद कोर्ट में किया सरेंडर:युवती से छोड़खानी और मारपीट का आरोप, आरोपी बोला- मैं अपने पैसे मांगने गया था

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 22 साल की युवती पर हमला हुआ था। छेड़खानी और सिर पर चाकू से वार करने वाले रवि कुमार ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद आरोपी ने युवती के सभी आरोपों को गलत बताते हुए अपनी सफाई दी है। दर्ज FIR के मुताबिक, पीड़िता रोज बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए मोतीपुर के मैदान में दौड़ लगाने जाती है। मंगलवार को जब वह प्रैक्टिस पूरी कर साइकिल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पोखर के पास दरिया छपरा, मोतीपुर निवासी रवि कुमार ने उसे रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि रवि पिछले 2 हफ्ते से लगातार उसका पीछा कर रहा था और बात करने का दबाव बना रहा था। मंगलवार को भी आरोपी ने युवती को घेरकर जबरन बात करने की कोशिश की। जब युवती ने मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक आ गया। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने घर के बाहर उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी मौके से भाग गया। एफआईआर के बाद पुलिस कर रही थी छापेमारी घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों और पीड़िता के बयान पर मोतीपुर थाने में नामजद FIR दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मोतीपुर थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस के कड़े रुख को देखते हुए आरोपी रवि कुमार ने गुरुवार को कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया।

आरोपी ने बोला, मैं अपने पैसे मांगने गया था न्यायालय परिसर में अपने वकील की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान रवि ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उसने कहा, “लड़की के लगाए गए छेड़खानी और चाकूबाजी के सारे आरोप पूरी तरह गलत हैं। लड़की के भाई के साथ मेरे बेहद अच्छे और गहरे संबंध थे। इसी दोस्ती के नाते मैंने उसकी बड़ी बहन की शादी से लेकर अन्य जरूरतों के लिए समय-समय पर लगभग ढाई लाख रुपये दिए थे।
रवि ने दावा किया कि जब अपने पैसे वापस मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। मंगलवार को भी वह अपने बकाया पैसे मांगने ही उनके घर गया था, जहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। आरोपी के मुताबिक, मारपीट और बीच-बचाव के दौरान धक्का-मुक्की में लड़की को मेरे नाखून से कान के ऊपरी हिस्से में खरोंच या जख्म लग गया था। मेरे पास कोई चाकू नहीं था। अगर मेरे पास हथियार होता तो उसके भाई से विवाद के दौरान उसे भी चोट आती। आरोपी ने कहा कि उसे देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और वह आने वाले समय में अदालत के समक्ष अपनी बेगुनाही के ठोस प्रमाण प्रस्तुत करेगा। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 22 साल की युवती पर हमला हुआ था। छेड़खानी और सिर पर चाकू से वार करने वाले रवि कुमार ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद आरोपी ने युवती के सभी आरोपों को गलत बताते हुए अपनी सफाई दी है। दर्ज FIR के मुताबिक, पीड़िता रोज बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए मोतीपुर के मैदान में दौड़ लगाने जाती है। मंगलवार को जब वह प्रैक्टिस पूरी कर साइकिल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में पोखर के पास दरिया छपरा, मोतीपुर निवासी रवि कुमार ने उसे रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि रवि पिछले 2 हफ्ते से लगातार उसका पीछा कर रहा था और बात करने का दबाव बना रहा था। मंगलवार को भी आरोपी ने युवती को घेरकर जबरन बात करने की कोशिश की। जब युवती ने मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक आ गया। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने घर के बाहर उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी मौके से भाग गया। एफआईआर के बाद पुलिस कर रही थी छापेमारी घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों और पीड़िता के बयान पर मोतीपुर थाने में नामजद FIR दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मोतीपुर थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस के कड़े रुख को देखते हुए आरोपी रवि कुमार ने गुरुवार को कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया।

आरोपी ने बोला, मैं अपने पैसे मांगने गया था न्यायालय परिसर में अपने वकील की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान रवि ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उसने कहा, “लड़की के लगाए गए छेड़खानी और चाकूबाजी के सारे आरोप पूरी तरह गलत हैं। लड़की के भाई के साथ मेरे बेहद अच्छे और गहरे संबंध थे। इसी दोस्ती के नाते मैंने उसकी बड़ी बहन की शादी से लेकर अन्य जरूरतों के लिए समय-समय पर लगभग ढाई लाख रुपये दिए थे।
रवि ने दावा किया कि जब अपने पैसे वापस मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। मंगलवार को भी वह अपने बकाया पैसे मांगने ही उनके घर गया था, जहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। आरोपी के मुताबिक, मारपीट और बीच-बचाव के दौरान धक्का-मुक्की में लड़की को मेरे नाखून से कान के ऊपरी हिस्से में खरोंच या जख्म लग गया था। मेरे पास कोई चाकू नहीं था। अगर मेरे पास हथियार होता तो उसके भाई से विवाद के दौरान उसे भी चोट आती। आरोपी ने कहा कि उसे देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है और वह आने वाले समय में अदालत के समक्ष अपनी बेगुनाही के ठोस प्रमाण प्रस्तुत करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *