‘समय रैना का एनकाउंटर करो’, कंटेस्टेंट की शिकायत पर भड़के एजाज खान, शो को बताया ‘स्क्रिप्टेड’

‘समय रैना का एनकाउंटर करो’, कंटेस्टेंट की शिकायत पर भड़के एजाज खान, शो को बताया ‘स्क्रिप्टेड’

Ajaz Khan on Samay Raina: पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान ने स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना की आलोचना की। उन्होंने एक ऐसे कंटेस्टेंट से मुलाकात की थी जिसने कथित तौर पर समय के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में परफॉर्म किया था, लेकिन दावा किया कि उनका एक्ट कभी किसी एपिसोड में नहीं दिखाया गया।

एजाज खान ने वीडियो शेयर समय रैना पर साधा निशाना

गुरुवार (24 सितंबर) को एजाज खान ने इंस्टाग्राम पर प्रयागराज के राजेश मिश्रा का एक वीडियो शेयर किया, जिन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने समय के शो में लगभग 40 मिनट तक परफॉर्म किया था। राजेश के अनुसार, उन्होंने शो में एक रैप परफॉर्म किया था, लेकिन उनका एक्ट किसी भी एपिसोड में नहीं दिखाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि हालांकि, उन्हें पुरस्कार राशि मिली, लेकिन उन्हें विजेता घोषित नहीं किया गया।

एजाज और राजेश ने आगे आरोप लगाया कि शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को 1 लाख रुपये मिलने चाहिए, लेकिन उन्हें केवल 35,000 रुपये के आसपास ही दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर एक से ज़्यादा विजेता होते हैं, तो पुरस्कार राशि उनके बीच बांट दी जाती है। राजेश ने यह भी आरोप लगाया कि नतीजे घोषित होने से पहले ही समय को पता होता है कि कंटेस्टेंट ने क्या स्कोर लिखा है।

समय रैना गाली देकर सम्मान पा रहा है

वीडियो में एजाज ने समय पर कंटेस्टेंट के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और नए कलाकारों के साथ शो के बर्ताव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “तुम जनता को दिखा रहे हो कि तुम गरीबों और नए कॉमेडियन्स को 1 लाख रुपये दे रहे हो, जबकि तुम ब्रांड्स से इतना पैसा ले रहे हो… समय रैना गाली देकर सम्मान पा रहा है। यह शो स्क्रिप्टेड है, पूरी तरह से फिक्स्ड है और इसमें कभी भी असली टैलेंट नहीं दिखाया जाएगा। क्योंकि असली टैलेंट से इन सबकी फटती है।”

तुम समय हो और हम प्रलय हैं

एजाज ने अपनी आलोचना जारी रखते हुए कहा, “तुम समय हो और हम प्रलय हैं।” उन्होंने आरएसएस और अन्य हिंदू संगठनों से भी राजेश का समर्थन करने की अपील की। ​​एजाज ने वीडियो आखिर में कहा, “समय रैना का एनकाउंटर करो।” एजाज ने समय से सवाल किये वीडियो के साथ कैप्शन में, एजाज ने दावा किया कि राजेश ने कथित तौर पर समय के शो में आने के बाद मदद मांगने के लिए उनसे संपर्क किया था।

कैप्शन में लिखा है, “प्रयागराज, यूपी से राजेश कुमार मिश्रा मेरे पास मदद के लिए आए। राजेश का कहना है कि उन्होंने समय रैना के शो में लगभाग 40 मिनट के स्टेज पर परफॉर्म किया। उन्हें इनाम की राशि मिली, लेकिन ना उन्हें विनर घोषित किया गया और ना ही उनका एपिसोड दिखाया गया।”

समय रैना और शो की टीम से मेरा सवाल है

एजाज ने आगे सवाल किया कि पुरस्कार राशि प्राप्त करने के बावजूद राजेश के प्रदर्शन को कथित तौर पर एक एपिसोड में शामिल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने लिखा, “समय रैना और शो की टीम से मेरा सवाल है: राजेश की परफॉर्मेंस का एपिसोड क्यों नहीं दिखाया गया? और इनाम देने के बाद उन्हें विनर क्यों नहीं घोटा गया? राजेश को सवालों का साफ जवाब मिलना चाहिए। यूपी के मुख्यमंत्री जी से भी मेरी गुजारिश है कि प्रयागराज के इस कलाकार की बात सुनी जाए।” अगर उसके साथ ना-इंसाफ़ी हुई है, तो उसे इन्साफ़ दिला दिया जाएगा।”

एजाज और राजेश द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया गया है, और दावों से यह स्पष्ट नहीं है कि क्या राजेश के प्रदर्शन को रिकॉर्ड किया गया था, संपादित किया गया था या अन्यथा जारी एपिसोड से बाहर रखा गया था। समय रैना और शो की टीम ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी पर भड़के एजाज खान

बीते बुधवार (23 सितम्बर) को एजाज खान ने बिग बॉस 20 में काजी और रीति तिवारी के विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रीति को फटकार लगाते हुए कहा कि आप अपने पिता का नाम मिट्टी में मिला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *