Love and War First Look: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर‘ से रणबीर कपूर का नया फर्स्ट लुक। रणबीर का यह अंदाज सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा आलिया भट्ट के रिएक्शन ने। एक्ट्रेस ने रणबीर के लुक को ‘स्मोकिंग हॉट’ बताया है।
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है और अब रणबीर के नए पोस्टर ने फैंस की बेसब्री और बढ़ा दी है।
रणबीर का लुक देख आलिया बोलीं- ‘स्मोकिंग हॉट’
रणबीर कपूर के नए लुक को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने रणबीर को SLB x RK ‘स्मोकिंग हॉट’ बताते हुए अपना रिएक्शन दिया। आलिया के इस कमेंट के बाद फैंस भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में रणबीर के लुक की तारीफ करने लगे।
एक यूजर ने लिखा, ‘फैंटास्टिक’, जबकि दूसरे ने इसे ‘क्रेजी’ बताया। तीसरे यूजर ने लिखा कि रणबीर किसी भी लुक को रॉक कर सकते हैं। वहीं, एक अन्य फैन ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘भाई का लुक अच्छा आ रहा है बता देना भाई को।’
खून से सना हाथ, मूंछ और सनग्लासेस में दिखे रणबीर
‘लव एंड वॉर’ के पोस्टर में रणबीर कपूर का अंदाज पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आ रहा है। वो एक कार चलाते दिख रहे हैं। उनका एक हाथ कार के दरवाजे पर है, जबकि दूसरे हाथ पर खून लगा हुआ नजर आ रहा है। उनके बाइसेप पर गोली लगने जैसा निशान भी दिखाई देता है। रणबीर ने इस लुक के लिए हल्की मूंछें रखी हैं और हल्के रंग की टी-शर्ट के साथ सनग्लासेस पहने हैं। पोस्टर के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून!’ साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 बताई गई है।
रणबीर के इस लुक पर फैंस ने भी खूब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा फर्स्ट लुक है जिसे देखकर स्क्रॉल करना मुश्किल है। वहीं, एक फैन ने रणबीर के चार्म की तारीफ करते हुए लिखा कि वह अपने पूरे चार्म के साथ वापस आ गए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रणबीर को कुछ भी लुक दे दो, वह फिर भी ‘स्मोकिंग हॉट’ लगते हैं। बता दें, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी, लेकिन प्रोडक्शन टाइमलाइन में बदलाव के बाद इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई।
रणबीर-आलिया के पास कई बड़े प्रोजेक्ट
‘लव एंड वॉर’ के अलावा रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है।
वहीं, आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में शरवरी के साथ नजर आई हैं। दूसरी ओर विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘महावतार’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाएंगे।


