पारिवारिक विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया:उन्नाव में सफीपुर CHC से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

पारिवारिक विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया:उन्नाव में सफीपुर CHC से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

उन्नाव के खरगौरा गांव में बुधवार रात एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सफीपुर सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान खरगौरा गांव निवासी 30 वर्षीय राम नरेश के रूप में हुई है। वह स्व. राम भजन का बेटा था। परिजनों ने बताया कि किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद राम नरेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद राम नरेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के मुताबिक, राम नरेश के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा करीब तीन साल का और एक बेटी करीब पांच साल की है। युवक की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *