किशनगंज में बाइक-ट्रक की जोरदार टक्कर:2 युवकों की मौके पर मौत; गलगलिया से घर लौट रहे थे दोनों, फरार ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

किशनगंज में बाइक-ट्रक की जोरदार टक्कर:2 युवकों की मौके पर मौत; गलगलिया से घर लौट रहे थे दोनों, फरार ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड में देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के धर्मकांटा चौक के पास हुआ। धर्मकांटा चौक और पिकु स्कूल के पास बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड 5 के रहने वाले मृतकों की पहचान दीप कुंडू (पिता-राज कुंडू) और शिवम दास (पिता-स्वर्गीय विकास दास) के रूप में हुई है। दोनों ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले थे। शिवम दास के पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। उनकी मां एक निजी स्कूल में काम करती हैं। वहीं, दीप कुंडू के पिता ठाकुरगंज में मिठाई की दुकान चलाते हैं। गलगलिया से घर लौट रहे थे दोनों स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक गलगलिया से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा चौक के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे युवक के शव को लेकर उसके परिजनों से बातचीत की जा रही है। फरार ट्रक की तलाश शुरू थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड में देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के धर्मकांटा चौक के पास हुआ। धर्मकांटा चौक और पिकु स्कूल के पास बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड 5 के रहने वाले मृतकों की पहचान दीप कुंडू (पिता-राज कुंडू) और शिवम दास (पिता-स्वर्गीय विकास दास) के रूप में हुई है। दोनों ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले थे। शिवम दास के पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। उनकी मां एक निजी स्कूल में काम करती हैं। वहीं, दीप कुंडू के पिता ठाकुरगंज में मिठाई की दुकान चलाते हैं। गलगलिया से घर लौट रहे थे दोनों स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक गलगलिया से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा चौक के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे युवक के शव को लेकर उसके परिजनों से बातचीत की जा रही है। फरार ट्रक की तलाश शुरू थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *