भोजपुर में नदी में डूबने से युवक की मौत:भैंस चराने गया था, नदी से भैंस को निकालने के दौरान गहरे पानी में डूबा; ग्रामीणों ने निकाला शव

भोजपुर में नदी में डूबने से युवक की मौत:भैंस चराने गया था, नदी से भैंस को निकालने के दौरान गहरे पानी में डूबा; ग्रामीणों ने निकाला शव

भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के पवट गांव में भस नदी में डूबने से भैंस चराने गए किशोर की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों के मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान धोबहां थाना क्षेत्र के पवट गांव के वार्ड नंबर-2 के रहने वाले दशरथ पासवान के 17 साल के बेटे बिट्टू पासवान के रूप में हुई है। बुधवार की शाम भैंस चराने गया था बिट्टू मृतक के परिजन रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम वह भैंस चराने के लिए भस नदी के किनारे गया था। उसी चरने के दौरान भैंस अचानक भाग कर भस नदी में चली गई। तभी वह उसे निकालने के लिए नदी किनारे गया। उसी दौरान वह भस नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद बच्चों द्वारा उसके घर जाकर इसकी जानकारी परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकल गया। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां सुभांति देवी व एक भाई मिंटू कुमार एवं एक बहन शिवानी कुमारी है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में हाहाकार मच गया। उसकी मां सुभांति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के पवट गांव में भस नदी में डूबने से भैंस चराने गए किशोर की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों के मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान धोबहां थाना क्षेत्र के पवट गांव के वार्ड नंबर-2 के रहने वाले दशरथ पासवान के 17 साल के बेटे बिट्टू पासवान के रूप में हुई है। बुधवार की शाम भैंस चराने गया था बिट्टू मृतक के परिजन रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम वह भैंस चराने के लिए भस नदी के किनारे गया था। उसी चरने के दौरान भैंस अचानक भाग कर भस नदी में चली गई। तभी वह उसे निकालने के लिए नदी किनारे गया। उसी दौरान वह भस नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद बच्चों द्वारा उसके घर जाकर इसकी जानकारी परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकल गया। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां सुभांति देवी व एक भाई मिंटू कुमार एवं एक बहन शिवानी कुमारी है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में हाहाकार मच गया। उसकी मां सुभांति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *