पूर्व मंत्री और जदयू विधायक श्याम रजक ने समस्तीपुर में सड़क पर एक लड़की के साथ कुछ युवकों द्वारा गलत हरकत किए जाने के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निश्चित तौर पर चिंता की बात है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले का सामाजिक पहलू भी है, जिस पर अलग से चर्चा की जा सकती है। पूर्व पार्षद पर फायरिंग चिंता की बात- श्याम रजक पूर्व मंत्री और जदयू विधायक श्याम रजक ने पटना में पूर्व पार्षद पति अनिल यादव को अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारे जाने की घटना को चिंता की बात बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना होने के बावजूद बिहार में सुशासन है और सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। बिहार में सुशासन की सरकार है- श्याम रजक श्याम रजक ने कहा, ‘बिहार सुरक्षित है और लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बिहार में सुशासन की सरकार है।’ ‘आपराधिक घटनओं का होना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है, लेकिन सरकार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।’ तेजस्वी और पीके पर श्याम रजक का पलटवार तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने पर श्याम रजक ने कहा, ‘दोनों नेता राजनीति कर रहे हैं। उनके समय में बिहार की क्या स्थिति थी, यह सभी जानते हैं। आज बिहार की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। चुनाव आयोग के मुद्दे पर तेजस्वी को दिया जवाब तेजस्वी यादव के बिहार और बंगाल में दोबारा चुनाव कराए जाने संबंधी बयान पर श्याम रजक ने कहा कि तेजस्वी यादव को बोलने दीजिए। बिहार की जनता ने उनकी पार्टी और सहयोगियों को बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी तरह का घोटाला नहीं हुआ है। उम्मीदवारी पर बोले- नीतीश का फैसला मानना होगा पटना स्नातक क्षेत्र से जदयू द्वारा नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने और अनंत सिंह के विरोध के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि पार्टी में कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि जदयू में नीतीश कुमार जो फैसला करेंगे, पार्टी के सभी लोगों को उसे मानना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार के निर्णय को किसी भी हालत में मानना होगा। पूर्व मंत्री और जदयू विधायक श्याम रजक ने समस्तीपुर में सड़क पर एक लड़की के साथ कुछ युवकों द्वारा गलत हरकत किए जाने के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निश्चित तौर पर चिंता की बात है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले का सामाजिक पहलू भी है, जिस पर अलग से चर्चा की जा सकती है। पूर्व पार्षद पर फायरिंग चिंता की बात- श्याम रजक पूर्व मंत्री और जदयू विधायक श्याम रजक ने पटना में पूर्व पार्षद पति अनिल यादव को अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारे जाने की घटना को चिंता की बात बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना होने के बावजूद बिहार में सुशासन है और सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। बिहार में सुशासन की सरकार है- श्याम रजक श्याम रजक ने कहा, ‘बिहार सुरक्षित है और लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बिहार में सुशासन की सरकार है।’ ‘आपराधिक घटनओं का होना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है, लेकिन सरकार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।’ तेजस्वी और पीके पर श्याम रजक का पलटवार तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने पर श्याम रजक ने कहा, ‘दोनों नेता राजनीति कर रहे हैं। उनके समय में बिहार की क्या स्थिति थी, यह सभी जानते हैं। आज बिहार की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। चुनाव आयोग के मुद्दे पर तेजस्वी को दिया जवाब तेजस्वी यादव के बिहार और बंगाल में दोबारा चुनाव कराए जाने संबंधी बयान पर श्याम रजक ने कहा कि तेजस्वी यादव को बोलने दीजिए। बिहार की जनता ने उनकी पार्टी और सहयोगियों को बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी तरह का घोटाला नहीं हुआ है। उम्मीदवारी पर बोले- नीतीश का फैसला मानना होगा पटना स्नातक क्षेत्र से जदयू द्वारा नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने और अनंत सिंह के विरोध के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि पार्टी में कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि जदयू में नीतीश कुमार जो फैसला करेंगे, पार्टी के सभी लोगों को उसे मानना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार के निर्णय को किसी भी हालत में मानना होगा।

