औरैया में कांग्रेस की बैठक:बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, राष्ट्रीय सचिव जांगिड़ बोले- 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी

औरैया में कांग्रेस की बैठक:बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, राष्ट्रीय सचिव जांगिड़ बोले- 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी

औरैया के श्री साईं धर्मशाला हॉल में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने और लगातार जनसंपर्क बनाए रखने की बात कही। जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल और अनुशासन के साथ काम करने की अपील की। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को संगठन की आवाज बनाने पर जोर दिया। हाल में भी जांगिड़ की ओर से उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी की बात कही गई है। बृजलाल खाबड़ी बोले- संगठन को मजबूत करें कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबड़ी ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मौजूदा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। नवरात्र में कांग्रेस कार्यालय का भूमिपूजन जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने जिले में जल्द कांग्रेस कार्यालय बनवाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान कार्यालय का भूमिपूजन कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करने और लोगों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने को कहा। युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर श्रीधर मखलू पांडे ने युवाओं और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने की जरूरत बताई। एआईसीसी सदस्य अंशू तिवारी ने दिबियापुर में जल्द प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केवल पार्टी कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां दी जाएं। ये पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण गुप्त ने किया। इस दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष यादव, एनएसयूआई के उत्कर्ष अवस्थी, प्रेमचंद्र गुप्ता, माधव दुबे, नरेश कठेरिया, मनोज पाल, एहसान मोहम्मद, शिवदान सिंह सेंगर, सिपाही लाल निषाद, शिवनाथ सिंह सेंगर, मोहम्मद वाहिद, संदीप चक, अरविंद बाजपेयी, प्रदीप यादव, बबुआ यादव, बृजकिशोर पांडे, लाल सिंह नामक, राजकुमार, रामू पाठक, विकास शर्मा, अजय कटियार, ऋषि यादव और सत्येंद्र सेंगर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *