किसान यूनियन नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मुलाकात:ग्रामीण विकास, किसानों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

किसान यूनियन नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मुलाकात:ग्रामीण विकास, किसानों और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह और किसान यूनियन के जिला प्रभारी विनोद सिंह के बीच अहम मुलाकात हुई। मनोज सिंह वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे, इसी दौरान यह शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने सामाजिक और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। मनोज सिंह ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक प्रमुखता से पहुंचाना बेहद जरूरी है। ग्रामीण विकास के लिए स्थानीय मुद्दों पर गंभीरता से काम होना चाहिए। वहीं, किसान नेता विनोद सिंह ने कहा कि किसान सिंचाई, उपज और बिजली जैसी सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इन मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि गांव और किसान के मजबूत होने पर ही क्षेत्र का विकास संभव है। दोनों ने जनसमस्याओं को उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *