गोरखपुर के वार्ड 16 दिग्विजयनगर के हड़हवा फाटक मोहल्ले में बुधवार सुबह एक बेसहारा गाय गहरे गड्ढे में गिर गई। खाली प्लॉट में बने गड्ढे में गाय के गिरने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पार्षद ऋषि मोहन वर्मा को दी। सूचना मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। जेसीबी की मदद से गाय को बाहर निकाला पार्षद ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रॉबिन चड्ढा को मामले की जानकारी दी। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की जेसीबी मशीन की मदद से गाय को गहरे गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। नगर निगम की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गड्ढे में गिरने के कारण गाय के पिछले पैर में गंभीर चोट आई थी। उसका एक पिछला पैर टूट गया था। इलाज के लिए कांजी हाउस भेजा गया गाय को गड्ढे से बाहर निकालने के बाद नगर निगम की टीम ने उसे इलाज के लिए कांजी हाउस भेज दिया। वहां घायल गाय का उपचार कराया जाएगा। नगर निगम की टीम ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। काफी तलाश के बाद भी मालिक का पता नहीं चला स्थानीय लोगों के अनुसार, गाय के गड्ढे में गिरने के बाद उसके मालिक का पता लगाने का भी प्रयास किया गया। आसपास के लोगों से जानकारी ली गई, लेकिन काफी तलाश के बाद भी गाय के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि खाली प्लॉट में बने गहरे गड्ढे की वजह से हादसा हुआ। गाय के गिरने के बाद आसपास के लोगों ने समय रहते नगर निगम को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला।

