हांसी दीपक हत्याकांड: गांव में कार में दिखे 3 युवक:मृतक का मोबाइल भी गायब, पुलिस का फोकस 3 युवकों पर, रिट्ज कार की भी जांच

हांसी दीपक हत्याकांड: गांव में कार में दिखे 3 युवक:मृतक का मोबाइल भी गायब, पुलिस का फोकस 3 युवकों पर, रिट्ज कार की भी जांच

हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के धर्मखेड़ी गांव में बुधवार को 23 साल के दीपक की हत्या के मामले में पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस ने गांव के ही अजय से भी पूछताछ की है। जांच में पता चला था कि घटना के समय अजय खेत में था। अजय ने पूछताछ में बताया कि वह खेत में गया था और हुक्का भरने के बाद वापस लौट आया था। उसके अनुसार, दीपक ही उसे गांव में छोड़कर गया था। पुलिस गांव जैब भरान के प्रिंस, राकेश और एक अन्य युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि तीनों युवक रिट्ज कार से गांव आए थे। वे गांव की दुकानों पर यूपीआई के जरिए पैसे निकलवाने के लिए घूम रहे थे। ग्रामीणों ने कार में इन तीनों युवकों को देखा था। मृतक दीपक का मोबाइल भी नहीं मिला जानकारी के मुताबिक, दीपक भी एक दुकान पर यूपीआई से पैसे निकलवाने गया था। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दीपक या अन्य युवकों ने कितनी रकम निकलवाई थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि जिस रिट्ज कार से युवक गांव आए थे, वह कार प्रिंस के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस कार की भी जांच कर रही है। घटना के बाद से दीपक का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी मोबाइल अपने साथ तो नहीं ले गए। बताया गया है कि दीपक ने प्रिंस की सगी बहन का रिश्ता अपने ननिहाल परिवार में करवाया था। प्रिंस ने शादी से जुड़े काम के लिए दीपक से कुछ रुपए भी लिए थे। पुलिस इन सभी बातों को जोड़कर जांच कर रही है। शराब के नशे में विवाद होने की आशंका वहीं कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रिंस को अपनी बहन के दीपक के घर आने-जाने को लेकर आपत्ति थी। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की आशंका भी जताई जा रही है। हत्या का वास्तविक कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस इस मामले में बस थाना प्रभारी सो जयसिंह का कहना है कि पुलिस की कई टीम में इस मामले में जुटी हुई है। वहीं आरोपियों की धर पकड़ के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, पुलिस कार और मोबाइल की भी तलाश में लगी हुई है। बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार बुधवार को ही दीपक के शव का हांसी में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव धर्मखेड़ी लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश के साथ दीपक के मोबाइल और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *