सांसद फूलो देवी और विधायक मरकाम का वॉट्सऐप हैक:करीबियों से मांगे 65-76 हजार; 2 घंटे में लौटाने का झांसा देकर ठगों ने भेजे मैसेज

सांसद फूलो देवी और विधायक मरकाम का वॉट्सऐप हैक:करीबियों से मांगे 65-76 हजार; 2 घंटे में लौटाने का झांसा देकर ठगों ने भेजे मैसेज

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम का फोन हैक हुआ है। बुधवार को फूलो देवी नेताम के वॉट्सऐप नंबर से साइबर ठगों ने परिचितों को मैसेज कर पैसे मांगे। हैकर ने 65 हजार की मांग की और अगले 2 घंटे में लौटाने की बात कही। सांसद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज, कॉल, लिंक या पैसे मांगने वाले मैसेज पर भरोसा न करें। वहीं, कोरबा के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को भी साइबर ठगों ने निशाना बनाया है। उनके वॉट्सऐप नंबर से परिचितों, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को पैसे मांगने वाले मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज में 76 हजार रुपए की अर्जेंट जरूरत बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। केस 1 – सांसद फूलो देवी नेताम का वॉट्सऐप हैक साइबर ठगों ने सांसद फूलो देवी नेताम को टारेगट बनाया है। ठग वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर परिचितों से पैसों की डिमांड कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हैक किए गए वॉट्सऐप अकाउंट से छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी उषा संतोष राठौर को मैसेज भेजा गया। इसमें उनसे 65 हजार रुपए भेजने के लिए कहा गया था। उषा राठौर ने तुरंत इसकी जानकारी सांसद फूलो देवी नेताम को दी। निजी जानकारी शेयर न करने की अपील फूलो देवी नेताम ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने साथियों, शुभचिंतकों और परिचितों से कहा है कि उनके वॉट्सऐप नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज, कॉल या पैसे से जुड़े अनुरोध पर भरोसा न करें। उन्होंने लोगों से निजी जानकारी साझा न करने की भी अपील की है। सांसद ने बताया कि अकाउंट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया चल रही है। केस 2 – विधायक के परिचितों से मांगे जा रहे पैसे पाली-तानाखार विधानसभा से गोंगपा विधायक तुलेश्वर मरकाम के पास पार्सल से जुड़ा वाट्सऐप कॉल आया था। इस पर बातचीत के कुछ देर बाद उनका वाट्सऐप हैक हो गया। इनमें मैसेज भेजकर 76 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। कई लोगों को लगा कि विधायक को वास्तव में पैसों की जरूरत है। वहीं, कुछ जागरूक लोगों ने विधायक को सीधे फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पता चला कि उनका वाट्सऐप हैक हो चुका है और उनके नंबर से फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। विधायक ने सोशल मीडिया पर किया अलर्ट मामले की जानकारी मिलते ही विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों को अलर्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया और फोन के जरिए बताया कि उनका नंबर हैक हो गया है। उन्होंने लोगों से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा नहीं करने की अपील की। MLA बोले- मुझे पैसों की जरूरत नहीं विधायक ने साफ किया कि उन्हें किसी भी तरह के पैसों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वाट्सऐप से पैसे मांगने वाले मैसेज हैकर्स की ओर से भेजे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के झांसे में नहीं आने की अपील की। पुलिस ने साइबर सेल को भेजा मामला विधायक ने मामले की सूचना पाली थाना प्रभारी को दी है। पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि विधायक ने मोबाइल हैक होने की जानकारी दी है। मामले को साइबर सेल के पास भेजा गया है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा- पैसे भेजने से पहले करें पुष्टि इस तरह के साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब जनप्रतिनिधियों के नंबर से भी पैसे मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी परिचित के नंबर से पैसे मांगने का मैसेज आए तो पहले संबंधित व्यक्ति को फोन कर इसकी पुष्टि करें। इसके बाद ही कोई रकम भेजें। वित्तीय ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की ओर से साइबर ठगी को लेकर लगातार लोगों को सतर्क किया जाता है। किसी परिचित के नंबर से भी पैसे मांगने का मैसेज आए तो पहले फोन करके इसकी पुष्टि करें। अनजान लिंक या APK फाइल न खोलें। OTP, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। वित्तीय साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें। साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी की जा सकती है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… BJP विधायक डिजिटल अरेस्ट, IB अधिकारी बनकर धमकाया: कहा- आप कोई भी हो, दिल्ली तलब होना पड़ेगा, पहलगाम आतंकी हमले में उपयोग हुआ नंबर रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक सुनील सोनी से साइबर ठगी की कोशिश हुई है। MLA के पास अज्ञात नंबर से कॉल आया था। ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। ठग ने उनसे इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी बनकर बात की और 5 मिनट तक धमकाते रहे। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *