गोरखपुर बीआरडी में नर्सिंग छात्र प्रदर्शन:दिवंगत दिव्यांशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मानसिक दबाव और सुरक्षा पर चिंता

गोरखपुर बीआरडी में नर्सिंग छात्र प्रदर्शन:दिवंगत दिव्यांशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मानसिक दबाव और सुरक्षा पर चिंता

गोरखपुर में बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने दिवंगत दिव्यांशी को श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान छात्रों ने न्याय की मांग की। शोक सभा में छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि नर्सिंग और मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई और ड्यूटी के दौरान मानसिक दबाव, लंबी ड्यूटी और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की मांग की। छात्रों ने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण, अन्याय या प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। सभा के अंत में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर विद्यार्थियों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *