बाइक ने महिला हेड कांस्टेबल को टक्कर मारी:मेरठ में सड़क पार करते समय हादसा, सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें

बाइक ने महिला हेड कांस्टेबल को टक्कर मारी:मेरठ में सड़क पार करते समय हादसा, सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर एक महिला हेड कांस्टेबल सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगानगर के ईशापुरम निवासी सुंदरपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी संगीता हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में हेड कांस्टेबल हैं। 15 सितंबर को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बस से तेजगढ़ी चौराहे पर उतरी थीं। यहां से वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संगीता सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। इस हादसे में उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सूर्या अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बाइक सवार दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *