पलवल जिले के खाईका गांव में राशन लेने जा रहे एक युवक का अपहरण कर उसे रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन पर छतों से पथराव किया गया। इस घटना में महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। बहीन थाना पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि खाईका गांव निवासी नियाज मोहम्मद ने शिकायत में कहा है कि उनका बेटा खालिद गांव के सरकारी डिपो पर राशन लेने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही शहीद उर्फ तकला, हन्नान, मुबीन उर्फ काला, ताहिर, बिलाल और रमजान ने हथियारों के दम पर उसका रास्ता रोक लिया। पहले जबरन घर में खींचा, फर बांध कर की पिटाई आरोप है कि बिलाल, हन्नान और काला ने खालिद को जबरन खींचकर अपने घर में घुसा लिया। उसे एक कमरे में बंद कर रस्सियों से बांध दिया और जानलेवा हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही जब खालिद के परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट बीच-बचाव करने पहुंची खालिद की मां जरीना के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस हमले में परिवार के अन्य सदस्य अरशीदा, सराफत, जुबेदा और रिजवान भी घायल हो गए। झगड़े का शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल खालिद के पिता नियाज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि उनकी टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है फिलहाल आरोपी घरों से फरार हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

