पानीपत में रंजिशन बाइक सवारों पर चढ़ाई कार, VIDEO:लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, 2 तोले की चेन गायब; पांच नामजद पर FIR

पानीपत में रंजिशन बाइक सवारों पर चढ़ाई कार, VIDEO:लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, 2 तोले की चेन गायब; पांच नामजद पर FIR

पानीपत जिले के बापौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोयला खेड़ा के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने और गाड़ी चढ़ाकर मारने के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवक संदीप की शिकायत पर बापौली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश को लेकर रची गई साजिश गांव गोयला खेड़ा निवासी संदीप (पेशे से किसान) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले परिवार के ही पंकज के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि, बाद में बातचीत से मनमुटाव दूर कर लिया गया था, लेकिन पंकज मन में रंजिश रखे हुए था। पहले कार से मारी टक्कर, फिर दोबारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास घटना 22 सितंबर की है। शिकायतकर्ता संदीप अपने गांव के ही रितिक के साथ बाइक पर सवार होकर बापौली से काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था। जब वे गोयला रोड स्थित कुटिया के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक सफेद स्विफ्ट कार के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।संदीप ने जैसे ही उठकर चलने का प्रयास किया, कार चालक ने जान से मारने की नीयत से दोबारा उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की नीयत से टक्कर मार दी। मकान में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, 2 तोले सोने की चेन गायब हमले से बचने के लिए संदीप भागकर गली के एक मकान में छुपने लगा। लेकिन हमलावर हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर मकान के अंदर घुस आए। साजिश के तहत हमले का आरोप पीड़ित संदीप का आरोप है कि पंकज पुत्र अमित उर्फ कटारा ने रंजिश के तहत साजिश रचकर सोनू उर्फ मोटा, अंकुश, शंकर और अभिषेक को भेजकर उस पर जानलेवा हमला करवाया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *