आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी अरविंद सिंह एनकाउंटर में मारा गया। अब आरोपी को लेकर परिवार और पड़ोसियों ने कई बातें बताई हैं। परिजनों ने बताया कि पूजा कराने को लेकर घर में पहले से विवाद चल रहा था। अरविंद की मां बिलख-बिलखकर रोती रहीं। उन्होंने कहा कि मेरे दो बेटे थे, दोनों नहीं रहे। मेरा पूरा परिवार खत्म हो गया। अब किसके सहारे गुजारा होगा। मैं कैसे जिऊंगी। वहीं, पूजा कराने वाले पंडित हिमांशु ने बताया कि घर में बाधा दूर कराने के लिए महामृत्युंजय जाप कराया जा रहा था। अरविंद इससे नाराज था। घटना वाले दिन आधार कार्ड दिखाने की बात पर अरविंद का पुजारियों से विवाद हुआ। उसकी पत्नी ने बीच-बचाव किया तो वह और भड़क गया और लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी और दो पुजारियों पर फायरिंग कर दी। परिवार में बाधा दूर करने के लिए पूजा हो रही थी पूजा कराने वाले पंडित हिमांशु मिश्रा ने बताया कि वह पांच दिन के अनुष्ठान के लिए अरविंद के घर आए थे। मंगलवार को अनुष्ठान का चौथा दिन था और बुधवार को पूर्णाहुति होनी थी। परिवार में बाधा दूर करने और सभी की बुद्धि ठीक रहने के लिए पूजा कराई जा रही थी। मंगलवार को अरविंद सिंह की पत्नी बबीता सिंह (40) घर में पूजा करा रही थीं। मां समला देवी (70) और बेटी परी (5), बेटा लक्खा (6) और सात माह की बेटी घर पर मौजूद थे। शाम करीब 6 बजे वे लोग वहां से जाने के लिए उठे, तभी अरविंद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पूछा कि तुम लोग यहां क्यों आए हो। परिवार के लोगों ने ही उन्हें पूजा के लिए बुलाया था। इसके बाद अरविंद ने आधार कार्ड दिखाने को कहा। आधार कार्ड पास नहीं होने पर अगले दिन दिखाने की बात कही, लेकिन वह तत्काल आधार कार्ड दिखाने की जिद करने लगा। लाठी लेकर दौड़ा, फिर रिवॉल्वर निकाल ली धमकी दी हिमांशु ने बताया कि अरविंद ने उन्हें मारने की और लाठी लेकर उनकी तरफ दौड़ा। घर के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उसने राइफल निकाल ली। उसकी पत्नी बीच में आ गई तो अरविंद ने उसे गोली मार दी। हिमांशु ने बताया कि इसके बाद पुरोहित महेंद्र पाठक दरवाजे की ओर भागे, लेकिन अरविंद ने उन्हें भी गोली मार दी। मेरे पिता अरविंद की मां के पीछे छिप गए थे। पहली गोली से वे बच गए, लेकिन दूसरी गोली लगने से उनकी मौत हो गई। दीवार कूदकर मैं वहां से भाग गया। मां बोली- दो बेटे थे, दोनों नहीं रहे अरविंद की मां कमला देवी ने बताया कि उसका परिवार उजड़ गया। उसके दो बेटे थे और अब दोनों नहीं रहे। उन्होंने बताया कि अरविंद ने पुजारियों से आधार कार्ड दिखाने को कहा था। कमला देवी के मुताबिक, पंडित ने कहा कि हमको पहचानते नहीं हो? इस पर अरविंद ने कहा कि नहीं पहचानते हैं, आधार कार्ड दिखाओ। पंडित ने आधार कार्ड नहीं होने की बात कही। इसके बाद अरविंद पंडितों को मारने के लिए दौड़ा तो उसकी पत्नी सामने आ गई। उसने पंडितों का अपमान न करने को कहा। इसी बात पर गुस्से में अरविंद ने फायरिंग कर दी। बहन बोली- भाई का इलाज चल रहा था अरविंद की बहन साधना ने बताया कि उसे सुबह टीवी पर न्यूज देखकर घटना की जानकारी मिली। अरविंद का इलाज चल रहा था और घर में पूजा कराने को लेकर उसका विरोध था। साधना ने बताया कि पंडित ने मां और भाभी से कहा था कि घर में पूजा कराने से अरविंद ठीक हो जाएगा। इसी वजह से दोनों पूजा करा रही थीं, लेकिन अरविंद इसका विरोध करता था। साधना के मुताबिक, वह घटना से एक दिन पहले भी घर गई थी। तब अरविंद ने उससे पूछा था कि क्यों आई हो, तुम्हारा घर नहीं है? इसके बाद उसने दरवाजा नहीं खोला और वह वापस लौट गई। पड़ोसी ने कहा- बच्चों को कमरे में बंद कर लिया था पड़ोसी गोलू सिंह ने बताया कि अरविंद पूजा का लगातार विरोध कर रहा था। वह पत्नी और मां से पूजा नहीं कराने की बात कहता था। शाम को विवाद बढ़ने के बाद उसने पत्नी और दोनों पुजारियों की हत्या कर दी। गोलू के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद अरविंद ने अपने बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने एक बच्चे की भी हत्या कर दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलू ने बताया कि उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस काफी देर तक अरविंद को समझाती रही, लेकिन वह नहीं माना। रात करीब 1 बजे पुलिस, SOG और ATS की कार्रवाई में अरविंद मारा गया। गोलू ने यह भी बताया कि अरविंद के बड़े भाई की हत्या के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया था। परिवार पर आर्थिक तंगी भी थी और वह कोई काम नहीं करता था। —————————- यह खबर भी पढ़ें… पति ने पत्नी, दो पंडितों की गोली मारकर हत्या की:पंडितों के आधार कार्ड न दिखाने पर गुस्साया, आजमगढ़ में खुद को कमरे में बंद किया, ATS पहुंची
आजमगढ़ में मंगलवार शाम पति ने पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने पूजा के दौरान वारदात को अंजाम दिया। पति ने पत्नी से बहस के बाद दोनों पंडितों से आधार कार्ड मांगा, जिसके बाद उनका झगड़ा शुरू हो गया। पति गुस्से में कमरे से अपनी लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। उसने दोनों पंडितों और पत्नी पर फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर….

