दौसा जिला कलेक्ट्रेट में लॉटरी आज:14 प्रधान, 37 जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण तय होंगे

दौसा जिला कलेक्ट्रेट में लॉटरी आज:14 प्रधान, 37 जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण तय होंगे

पंचायती राज चुनाव में आज जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों की आरक्षित लॉटरी निकलेगी। कलेक्ट्रेट में लॉटरी में सबसे पहले 37 जिला परिषद सदस्यों की होगी। इसके बाद 14 प्रधान की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद पंचायत समितिवार सदस्यों की लॉटरी वर्गवार निकाल जाएगी। जिले में कुल 14 पंचायत समिति हैं। इनमें से ओबीसी, एससी, एसटी के लिए आरक्षित होंगे। 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए होंगे। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी एक दिन बाद 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सुबह 11 बजे से जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिला परिषद वार्डों में आरक्षण

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *