बांदा के कालिंजर थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5,145 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस दौरान पुलिस को देखकर तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात कालिंजर थाना पुलिस गश्त कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि तरहटी कालिंजर-बेलाताल में एक पुराने गुंबद के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस ने मौके से नवल किशोर (निवासी कीरतपुर, थाना धरमपुर, जिला पन्ना, मध्य प्रदेश), जयपाल (निवासी कटरा, थाना कालिंजर) और बाल किशन उर्फ बाटू (निवासी तरहटी कालिंजर) को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। तलाशी के दौरान जुआ खेलने की जगह से 4,000 रुपये और गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी से 1,145 रुपये मिले। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने अपने कब्जे में लीं। इस तरह कुल 5,145 रुपये नकद बरामद हुए। अपराध रोकने के लिए चलाए फरार आरोपियों में शेरा (पुत्र रामऔतार), चुन्नू (पुत्र अज्ञात) और दुर्गेश (पुत्र कौटू) शामिल हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

