सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी थी गोली:कैदी वार्ड का वेंटिलेटर तोड़कर भागा फेकन; 2 महीने बाद एसटीएफ के साथ पुलिस ने पकड़ा

सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी थी गोली:कैदी वार्ड का वेंटिलेटर तोड़कर भागा फेकन; 2 महीने बाद एसटीएफ के साथ पुलिस ने पकड़ा

सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुआ कुख्यात फेकन कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सीतामढ़ी पुलिस की विशेष टीम ने गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी अमित रंजन ने फेकन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फेकन कुमार परसौनी थाना क्षेत्र के सुंदरगामा का रहने वाला है। मुठभेड़ में पैर में लगी थी गोली 2 जुलाई की देर रात रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस सीएसपी लूटकांड के बाद से ही फेकन की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान फेकन ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। कैदी वार्ड का वेंटिलेटर तोड़कर भागा इलाज के दौरान 28 जुलाई को फेकन पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उसने कैदी वार्ड के शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर भागने में कामयाबी हासिल की थी। घटना के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई थीं और लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसकी सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। लगातार ठिकाना बदल रहा था फरार होने के बाद फेकन लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस को उसके जिले से बाहर होने की भी जानकारी मिली थी। सीतामढ़ी पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। सीएसपी संचालक से 1.50 लाख की लूट में आया था नाम पुलिस के अनुसार, फेकन का आपराधिक इतिहास है। जेल से बाहर आने के कुछ ही समय बाद वह रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी में एक सीएसपी संचालक से करीब 1.50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस के निशाने पर आया था। इसी मामले की जांच के दौरान उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में रेवासी में पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी। एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तारी एसपी अमित रंजन ने बताया कि फेकन कुमार को सीतामढ़ी पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके फरार रहने के दौरान की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुआ कुख्यात फेकन कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सीतामढ़ी पुलिस की विशेष टीम ने गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी अमित रंजन ने फेकन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फेकन कुमार परसौनी थाना क्षेत्र के सुंदरगामा का रहने वाला है। मुठभेड़ में पैर में लगी थी गोली 2 जुलाई की देर रात रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस सीएसपी लूटकांड के बाद से ही फेकन की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान फेकन ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। कैदी वार्ड का वेंटिलेटर तोड़कर भागा इलाज के दौरान 28 जुलाई को फेकन पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उसने कैदी वार्ड के शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर भागने में कामयाबी हासिल की थी। घटना के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई थीं और लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसकी सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। लगातार ठिकाना बदल रहा था फरार होने के बाद फेकन लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस को उसके जिले से बाहर होने की भी जानकारी मिली थी। सीतामढ़ी पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। सीएसपी संचालक से 1.50 लाख की लूट में आया था नाम पुलिस के अनुसार, फेकन का आपराधिक इतिहास है। जेल से बाहर आने के कुछ ही समय बाद वह रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी में एक सीएसपी संचालक से करीब 1.50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस के निशाने पर आया था। इसी मामले की जांच के दौरान उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में रेवासी में पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी। एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तारी एसपी अमित रंजन ने बताया कि फेकन कुमार को सीतामढ़ी पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके फरार रहने के दौरान की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *