मोहनिया थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग को पकड़ा है। आरोपी की पहचान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मंगराओ गांव निवासी संतोष कुमार राम के रूप में हुई है। वह बबन राम का बेटा है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि संतोष कुमार राम कुछ समय से इलाके की सीधी-साधी महिलाओं को नौकरी का लालच देकर ठगी कर रहा था। वह महिलाओं को झांसे में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठ लेता था। जब महिलाओं को ठगी का पता चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच से गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार राम को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में और कौन शामिल, जांच जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में संतोष के साथ और कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक कितनी महिलाओं को ठगा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के झांसे में न आएं। नौकरी या किसी दूसरे लालच के नाम पर बिना जांच-पड़ताल किए किसी को पैसे न दें। मोहनिया थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग को पकड़ा है। आरोपी की पहचान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मंगराओ गांव निवासी संतोष कुमार राम के रूप में हुई है। वह बबन राम का बेटा है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि संतोष कुमार राम कुछ समय से इलाके की सीधी-साधी महिलाओं को नौकरी का लालच देकर ठगी कर रहा था। वह महिलाओं को झांसे में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठ लेता था। जब महिलाओं को ठगी का पता चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच से गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष कुमार राम को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में और कौन शामिल, जांच जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में संतोष के साथ और कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक कितनी महिलाओं को ठगा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के झांसे में न आएं। नौकरी या किसी दूसरे लालच के नाम पर बिना जांच-पड़ताल किए किसी को पैसे न दें।

