पूर्णिया में अवैध देशी मास्केट के साथ एक गिरफ्तार:आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पूर्णिया में अवैध देशी मास्केट के साथ एक गिरफ्तार:आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पूर्णिया में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है। जानकीनगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध देशी मास्केट बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूर्णिया एसएसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चल रहा है। इसका मकसद अपराध पर लगाम लगाना है। आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था आरोपी मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि जानकीनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव स्थित तिनकोनवा के समीप एक व्यक्ति गैर-कानूनी तरीके से अवैध देशी मास्केट रखकर किसी अप्रिय घटना या आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पूर्णिया एसएसपी के निर्देश पर बिना कोई समय गंवाए जानकीनगर थाना स्तर पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। चारों ओर से घेरकर दबोचा एसडीपीओ बनमनखी ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ सहुरिया गांव के तिनकोनवा में दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध आरोपी को चारों तरफ से घेरकर धर दबोचा। देशी मास्केट बरामद, हुई गिरफ्तारी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी मास्केट बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सहुरिया गांव निवासी शंकर ऋषि के रूप में हुई है। हथियार की जब्ती सूची बनाकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज जानकारी देते हुए एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि इस संबंध में जानकीनगर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। आवश्यक कागजी कार्रवाई और चिकित्सीय जांच के बाद अभियुक्त शंकर ऋषि को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि यह अवैध मास्केट कहां से सप्लाई किया गया था और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार से जुड़ी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। पूर्णिया में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है। जानकीनगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध देशी मास्केट बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूर्णिया एसएसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चल रहा है। इसका मकसद अपराध पर लगाम लगाना है। आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था आरोपी मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि जानकीनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव स्थित तिनकोनवा के समीप एक व्यक्ति गैर-कानूनी तरीके से अवैध देशी मास्केट रखकर किसी अप्रिय घटना या आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पूर्णिया एसएसपी के निर्देश पर बिना कोई समय गंवाए जानकीनगर थाना स्तर पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। चारों ओर से घेरकर दबोचा एसडीपीओ बनमनखी ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने पूरी तैयारी के साथ सहुरिया गांव के तिनकोनवा में दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध आरोपी को चारों तरफ से घेरकर धर दबोचा। देशी मास्केट बरामद, हुई गिरफ्तारी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी मास्केट बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सहुरिया गांव निवासी शंकर ऋषि के रूप में हुई है। हथियार की जब्ती सूची बनाकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज जानकारी देते हुए एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि इस संबंध में जानकीनगर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। आवश्यक कागजी कार्रवाई और चिकित्सीय जांच के बाद अभियुक्त शंकर ऋषि को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि यह अवैध मास्केट कहां से सप्लाई किया गया था और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार से जुड़ी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *