दरभंगा में ऑनलाइन शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:आरोपी ने माफी मांगी थी, फिर भी इंटरनेट पर फैलाया; FIR दर्ज

दरभंगा में ऑनलाइन शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:आरोपी ने माफी मांगी थी, फिर भी इंटरनेट पर फैलाया; FIR दर्ज

दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक ऑनलाइन शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता 26 वर्षीय शिक्षक PW (फिजिक्स वाला) संस्थान में ऑनलाइन पढ़ाते हैं। वे भरवाड़ा बौका चौक के पास एक किराए के कमरे में रहते हैं और वहीं से बच्चों को ऑनलाइन क्लास देते हैं। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त 2026 को शाम करीब 5 बजे, जब वे ऑनलाइन क्लास ले रहे थे, तभी शुभम दुबे नाम का एक व्यक्ति अपने 5 से 7 अज्ञात साथियों के साथ उनके कमरे में घुस आया। शुभम दुबे, जो TARGET BOARD में शिक्षक है, और उसके साथियों ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उन्होंने शिक्षक का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। शुभम दुबे ने आदेश दिया कि टी-शर्ट उतरवाकर नंगा करके वीडियो बनाओ, इसका करियर बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा कि इसे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद शुभम दुबे ने जान से मारने की धमकी देकर शिक्षक की टी-शर्ट उतरवाई और उनका प्राइवेट वीडियो बनाया। हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद शिक्षक ने इसकी जानकारी ग्रामीणों और अपने परिजनों को दी। दो दिन बाद, 29 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे, शुभम दुबे अपने जीजा राहुल भारद्वाज के साथ शिक्षक के किराए के कमरे में आया। वहां बैठकर उसने अपनी गलती मानी और माफी मांगी। उसने आश्वासन दिया कि बनाया गया वीडियो डिलीट कर दिया गया है। शुभम ने लिखित में दिया और 9 मिनट का एक माफीनामा वीडियो भी बनाया, जिसमें कहा कि अगर भविष्य में वीडियो वायरल होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी। इसके बावजूद, 16 सितंबर 2026 को शुभम दुबे द्वारा बनाया गया वीडियो ट्रिम करके इंटरनेट पर फैला दिया गया। यह वीडियो TARGET BOARD के प्रिंस सर के छोटे भाई कुंदन शर्मा (मोबाइल नंबर: 7070852272) ने शिक्षक की कंपनी के मैनेजर गौरव सिंह (मोबाइल नंबर: 9407407780) के मोबाइल पर भेजा। कुंदन शर्मा और प्रिंस कुमार (प्रिंस सर) खुद और अन्य लोगों के जरिए इस वीडियो को मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इससे शिक्षक मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। इस संबंध में सिंहवाड़ा थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। इसमें शुभम दुबे, राहुल भारद्वाज, कुंदन शर्मा और प्रिंस कुमार सहित 5 से 7 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। मामले की जांच SI दिलीप कुमार को सौंपी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक ऑनलाइन शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता 26 वर्षीय शिक्षक PW (फिजिक्स वाला) संस्थान में ऑनलाइन पढ़ाते हैं। वे भरवाड़ा बौका चौक के पास एक किराए के कमरे में रहते हैं और वहीं से बच्चों को ऑनलाइन क्लास देते हैं। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त 2026 को शाम करीब 5 बजे, जब वे ऑनलाइन क्लास ले रहे थे, तभी शुभम दुबे नाम का एक व्यक्ति अपने 5 से 7 अज्ञात साथियों के साथ उनके कमरे में घुस आया। शुभम दुबे, जो TARGET BOARD में शिक्षक है, और उसके साथियों ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उन्होंने शिक्षक का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। शुभम दुबे ने आदेश दिया कि टी-शर्ट उतरवाकर नंगा करके वीडियो बनाओ, इसका करियर बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा कि इसे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद शुभम दुबे ने जान से मारने की धमकी देकर शिक्षक की टी-शर्ट उतरवाई और उनका प्राइवेट वीडियो बनाया। हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद शिक्षक ने इसकी जानकारी ग्रामीणों और अपने परिजनों को दी। दो दिन बाद, 29 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे, शुभम दुबे अपने जीजा राहुल भारद्वाज के साथ शिक्षक के किराए के कमरे में आया। वहां बैठकर उसने अपनी गलती मानी और माफी मांगी। उसने आश्वासन दिया कि बनाया गया वीडियो डिलीट कर दिया गया है। शुभम ने लिखित में दिया और 9 मिनट का एक माफीनामा वीडियो भी बनाया, जिसमें कहा कि अगर भविष्य में वीडियो वायरल होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी। इसके बावजूद, 16 सितंबर 2026 को शुभम दुबे द्वारा बनाया गया वीडियो ट्रिम करके इंटरनेट पर फैला दिया गया। यह वीडियो TARGET BOARD के प्रिंस सर के छोटे भाई कुंदन शर्मा (मोबाइल नंबर: 7070852272) ने शिक्षक की कंपनी के मैनेजर गौरव सिंह (मोबाइल नंबर: 9407407780) के मोबाइल पर भेजा। कुंदन शर्मा और प्रिंस कुमार (प्रिंस सर) खुद और अन्य लोगों के जरिए इस वीडियो को मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इससे शिक्षक मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। इस संबंध में सिंहवाड़ा थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। इसमें शुभम दुबे, राहुल भारद्वाज, कुंदन शर्मा और प्रिंस कुमार सहित 5 से 7 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। मामले की जांच SI दिलीप कुमार को सौंपी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *