भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की टीम ने मंगलवार शाम एक नेपाली नागरिक को 10.2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सुरसंड बीओपी की डी. कंपनी और सहसराम की टीम ने की। एसएसबी के मुताबिक, सीमा स्तंभ संख्या 304/5 के पास, सीमा से करीब 300 मीटर अंदर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से संदिग्ध हालत में जा रहा था। उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 10.2 किलोग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के मधेश प्रदेश अंतर्गत सरलाही जिले के गोरैता थाना क्षेत्र के सिसौटिया वार्ड संख्या-5 निवासी फेकन साह के 33 वर्षीय बेटे विवेक कुमार साह के तौर पर हुई है। उसके पास से एक स्प्लेंडर/शाइन 125 सीसी बाइक भी जब्त की गई है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं हो पाया है। एसएसबी ने बरामद गांजा, बाइक और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सौंप दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की टीम ने मंगलवार शाम एक नेपाली नागरिक को 10.2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सुरसंड बीओपी की डी. कंपनी और सहसराम की टीम ने की। एसएसबी के मुताबिक, सीमा स्तंभ संख्या 304/5 के पास, सीमा से करीब 300 मीटर अंदर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से संदिग्ध हालत में जा रहा था। उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 10.2 किलोग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के मधेश प्रदेश अंतर्गत सरलाही जिले के गोरैता थाना क्षेत्र के सिसौटिया वार्ड संख्या-5 निवासी फेकन साह के 33 वर्षीय बेटे विवेक कुमार साह के तौर पर हुई है। उसके पास से एक स्प्लेंडर/शाइन 125 सीसी बाइक भी जब्त की गई है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं हो पाया है। एसएसबी ने बरामद गांजा, बाइक और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सौंप दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

