मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर 83 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 62 साल के देवेंद्र राय उर्फ देवीलाल राय को गिरफ्तार किया। देवेंद्र गरहां के वार्ड नंबर-03 के रहने वाले हैं और वे स्व. रिझन राय के बेटे हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गरहां थाने की एसआई कुमारी निधि रानी को मंगलवार दोपहर करीब 2:10 बजे गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया कि गरहां वार्ड नंबर-03 में देवेंद्र राय उर्फ देवीलाल राय की झोपड़ीनुमा दुकान में मादक पदार्थ बेचने के लिए रखा गया है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों को दी और बोचहां के अंचलाधिकारी को भी सूचित किया। इसके बाद एसआई निधि रानी पुलिस टीम के साथ करीब 2:15 बजे मौके पर पहुंचीं। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। वह एक पैर से दिव्यांग था, इसलिए भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र राय उर्फ देवीलाल राय, उम्र 62 साल और पता गरहां वार्ड नंबर-03 बताया। पुलिस ने तलाशी के लिए आसपास के लोगों से गवाह बनने को कहा, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद बोचहां की अंचलाधिकारी नूपुर की मौजूदगी में तलाशी ली गई। दुकान के काउंटर के नीचे एक टीन के डिब्बे में काले रंग की पॉलीथिन और पेपर में लिपटा गांजा मिला। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक तराजू से गांजे का वजन किया गया, जो 83 ग्राम निकला। इसके बाद गांजे को जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों, गवाहों और मजिस्ट्रेट ने जब्ती सूची पर दस्तखत किए। मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर 83 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 62 साल के देवेंद्र राय उर्फ देवीलाल राय को गिरफ्तार किया। देवेंद्र गरहां के वार्ड नंबर-03 के रहने वाले हैं और वे स्व. रिझन राय के बेटे हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गरहां थाने की एसआई कुमारी निधि रानी को मंगलवार दोपहर करीब 2:10 बजे गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया कि गरहां वार्ड नंबर-03 में देवेंद्र राय उर्फ देवीलाल राय की झोपड़ीनुमा दुकान में मादक पदार्थ बेचने के लिए रखा गया है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों को दी और बोचहां के अंचलाधिकारी को भी सूचित किया। इसके बाद एसआई निधि रानी पुलिस टीम के साथ करीब 2:15 बजे मौके पर पहुंचीं। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। वह एक पैर से दिव्यांग था, इसलिए भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र राय उर्फ देवीलाल राय, उम्र 62 साल और पता गरहां वार्ड नंबर-03 बताया। पुलिस ने तलाशी के लिए आसपास के लोगों से गवाह बनने को कहा, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद बोचहां की अंचलाधिकारी नूपुर की मौजूदगी में तलाशी ली गई। दुकान के काउंटर के नीचे एक टीन के डिब्बे में काले रंग की पॉलीथिन और पेपर में लिपटा गांजा मिला। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक तराजू से गांजे का वजन किया गया, जो 83 ग्राम निकला। इसके बाद गांजे को जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों, गवाहों और मजिस्ट्रेट ने जब्ती सूची पर दस्तखत किए।

