लोग बोले- गांव में पानी की भारी किल्लत:नल-जल योजना की पाइपलाइन अब तक नहीं जोड़ी गई, काम सिर्फ कागजों में हो रहा

लोग बोले- गांव में पानी की भारी किल्लत:नल-जल योजना की पाइपलाइन अब तक नहीं जोड़ी गई, काम सिर्फ कागजों में हो रहा

झाबुआ जिले के फुटिया गांव के ग्रामीण मंगलवार को आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष आयुष ओहारी और रतन सिंह डामोर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में मूलभूत सुविधाएं न मिलने और विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की भारी किल्लत है। नल-जल योजना की पाइपलाइन अब तक नहीं जोड़ी गई है और न ही कोई नया हैंडपंप लगाया गया है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा टूटी पुलिया और खराब सड़कों के कारण स्कूली बच्चों, किसानों और आम राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गांव में सीसी रोड बनाने, पुलिया मरम्मत कराने और तड़वी फलिया व स्कूल फलिया में श्मशान घाट बनवाने की मांग की है। कागजों पर हुआ विकास, निष्पक्ष जांच की मांग यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और ग्रामीणों ने कहा कि गांव में विकास कार्य सिर्फ कागजों पर ही दिखाए गए हैं और धरातल पर काम किए बिना लाखों रुपए का घोटाला कर लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन जांच अधिकारी सिर्फ पंचायत प्रतिनिधियों से मिलकर खानापूर्ति करके लौट जाते हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और गांव में बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *