मनीषा मौत मामला; कोर्ट में 11 पेज की याचिका दायर:CBI ने सालभर में सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, पुलिस जांच पर उठाए सवाल

मनीषा मौत मामला; कोर्ट में 11 पेज की याचिका दायर:CBI ने सालभर में सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, पुलिस जांच पर उठाए सवाल

भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा मौत मामले में परिवार की तरफ से पंचकूला के सीबीआई स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर की गई है। 11 पेज की याचिका में याचिकाकर्ता संजय के एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए और न्याय दिलाने की अपील की है। याचिका में मृतका के पिता संजय ने पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए सीबीआई की विशेष अदालत में विरोध याचिका दाखिल की है। इस याचिका में पुलिस द्वारा की गई जांच को अधूरा और त्रुटिपूर्ण बताया गया है। अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। सीबीआई के पूर्व उप कानूनी सलाहकार एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह के माध्यम से याचिकाकर्ता ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय ने कोर्ट में दाखिल विरोध याचिका में आरोप लगाया है कि पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सबूतों को नजरअंदाज किया है। मनीषा की मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर पुलिस की रिपोर्ट पर संदेह व्यक्त किया गया है। याचिकाकर्ता संजय का कहना है कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से ठीक से पूछताछ नहीं की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *